छत्तीसगढ़

chhattisgarh

छत्तीसगढ़वासियों का गर्मी से हाल बेहाल, अधिकतर जिलों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार

By

Published : May 30, 2021, 7:06 AM IST

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले का तापमान शुक्रवार को 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जानिए प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान...

weather Report
छत्तीसगढ़ का मौसम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दो दिनों से नौतपा (Nautapa) का असर देखने को मिल रहा है. नौतपा की शुरुआत मंगलवार 25 मई से हुई है, लेकिन इस भीषण गर्मी वाले दिनों में भी प्रदेश के तापमान में अब तक गिरावट दर्ज की जा रही थी. हालांकि शनिवार से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भारी उछाल देखने को मिला. जिसके बाद अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. प्रदेश में राजधानी, बेमेतरा, बलौदाबाजार और महासमुंद का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अंबिकापुर में शुक्रवार को सबसे कम अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था, जो बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा. आज बिलासपुर का अधिकतम अनुमानित तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कोरबा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बात करें रायगढ़ की, तो यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी के आसार

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 42°C 28°C
बिलासपुर 41°C 27°C
कोरबा 40°C 26°C
रायगढ़ 39°C 27°C
बेमेतरा 42°C 28°C
दुर्ग 41°C 28°C
अंबिकापुर 35°C 23°C
बलौदाबाजार 42°C 28°C
राजनांदगांव 41°C 28°C
धमतरी 41°C 29°C
महासमुंद 42°C 28°C
बस्तर 37°C 27°C

ABOUT THE AUTHOR

...view details