छत्तीसगढ़

chhattisgarh

धान खरीदी में दूसरे स्थान पर बालोद जिला, व्यवस्थाओं पर दे रहे ध्यान

By

Published : Dec 4, 2022, 3:30 PM IST

Updated : Dec 4, 2022, 5:50 PM IST

Balod district second ranks in paddy procurement
धान खरीदी में दूसरे स्थान पर बालोद जिला

Balod latest news प्रदेश में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाली श्रेणी में बालोद द्वितीय स्थान पर है. खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में वर्तमान में स्थापित कुल 140 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 30 नवंबर 2022 तक 02 लाख 07 हजार 927 मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है.

बालोद:बालोद में धान खरीदी की रफ्तार काफी तेजी से चल रही है. लगातार यहां पर कलेक्टर की मॉनिटरिंग के साथ ही प्रत्येक धान खरीदी केंद्रों में अधिकारी भी नियुक्त किए Balod district second ranks in paddy procurement) गए हैं, जो पल पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. अधिकारी किसी भी किसान को समस्या ना हो, इसका विषेश ध्यान रखे हुए हैं. पूरे राज्य में सर्वाधिक किसानों के धान विक्रय करने वाली श्रेणी में बालोद द्वितीय स्थान पर है. Balod latest news

प्रदेश में सर्वाधिक धान खरीदी में दूसरे स्थान पर बालोद जिला
140 धान खरीदी केंद्रों से हो रही खरीदी:बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि "बालोद जिले में इस बार 140 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी हो रही है. सभी खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो कि पल पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं." कलेक्टर ने बताया कि "ऑनलाइन टोकन के माध्यम से भी किसान इसका लाभ उठा रहे हैं. लोगों को घर बैठे ही टोकन मिल रहा है. धान खरीदी केंद्रों में किसानों की भीड़ जैसी कोई स्थिति नहीं है. क्रमवार बारी बारी सभी किसान अपनी फसल बेच पा रहे हैं.करीब 02 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हुई: बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि "खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में वर्तमान में स्थापित कुल 140 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 30 नवंबर 2022 तक 02 लाख 07 हजार 927 मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है."

यह भी पढ़ें:बालोद के किसानों ने तांदुला जलाशय से मांगा पानी


धान उठाव में भी तेजी:खाद्य अधिकारी ने बताया कि "खरीदे गये धान में 01 लाख 11 हजार 848 मिट्रिक टन धान का उठाव राईस मिलरों के द्वारा सीधे उपार्जन केन्द्रों से किया गया है. नवम्बर 2022 में ही कुल खरीदे गये धान में से 54 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है. सभी खरीदी केन्द्रों में राईस मिलरों का डीओ जारी होने के उपरांत निरंतर क्षमतानुसार धान का उठाव किया जा रहा है.

1 लाख से अधिक किसानों के कराया पंजीयन: कुल 1 लाख 46 हजार 665 किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु पंजीयन (paddy procurement in chhattisgarh) कराया गया है. पंजीकृत किसानों में से 60 हजार 550 किसानों के द्वारा धान का विक्रय किया जा चुक है, जो कि 41 प्रतिशत है. गत सप्ताह में जिले के खरीदी केन्द्रों का आंकड़ा देखा जाये तो 24 नवंबर 2022 को 13 हजार 524.12 मि. टन धान, 25 नवंबर 2022 को 15 हजार 207.01 मि. टन धान, 28 नवंबर 2022 को 15 हजार 009.4 मि. टन धान, दिनांक 29 नवंबर 2022 को 14 हजार 724.52 मि. टन धान और 30 नवंबर 2022 को 15 हजार 297.16 मिट्रीक टन धान की खरीदी की गई है.

Last Updated :Dec 4, 2022, 5:50 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details