छत्तीसगढ़

chhattisgarh

रामानुजगंज वन वाटिका में सावन उत्सव

By

Published : Aug 8, 2022, 1:35 PM IST

Updated : Aug 13, 2022, 11:26 AM IST

Sawan festival in Ramanujganj of Balrampur district
रामानुजगंज वन वाटिका में सावन उत्सव

रामानुजगंज में महिलाओं ने सावन उत्सव ( Sawan Utsav 2022) मनाया. जिसमें नगर की कई महिलाएं शामिल ( Sawan festival in Ramanujganj van Vatika) हुईं.

रामानुजगंज :सावन महीने में जगह-जगह पर महिलाएं सावन उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर रही ( Sawan festival in Ramanujganj van Vatika) हैं. रामानुजगंज वन वाटिका में नगर की महिलाओं ने सावन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने सामूहिक नृत्य और संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाईं. वन वाटिका में महिलाएं झूला झूलते हुए भी नजर (Women Celebrated Sawan Festival in Ramanujganj Van Vatika) आईं.

रामानुजगंज वन वाटिका में सावन उत्सव

सावन के प्रतीक के साथ उत्सव :महिलाएं सावन का प्रतीक हरे रंग की साड़ी और हरे रंग की चुड़ियां पहनकर कार्यक्रम में शामिल (Sawan festival in Ramanujganj of Balrampur district) हुईं. दरअसल सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. पेड़-पौधे हरे-भरे हो जाते हैं. हरे रंग को सुहाग का प्रतीक भी माना जाता है. लिहाजा महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहनी और श्रृंगार में भी हरे रंग का खास ख्याल रखा. महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में नृत्य किया और झूले का आनंद लिया. सावन के महीने में झूला झूलने का विशेष महत्व है.


नृत्य संगीत भी हुआ : सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीत गाते हुए सामूहिक नृत्य किया. महिलाओं ने मेहंदी रचाई और सावन गीत गाए. सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मौज मस्ती भी की.

Last Updated :Aug 13, 2022, 11:26 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details