बिहार

bihar

मुंगेर गोलीकांड: पटना हाई कोर्ट के आदेश पर 13 पुलिस अफसरों पर कार्रवाई

By

Published : Apr 12, 2021, 10:12 AM IST

Updated : Apr 12, 2021, 12:14 PM IST

मुंगेर गोलीकांड में पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने इस केस के जांच से संबंधित 13 पुलिस अधिकारियों का स्थांतरण कर दिया है, जिसमें से दस वर्तमान में मुंगेर और अन्य तीन अन्य जिलों में पदस्थापित हैं.

Patna High Court
Patna High Court

पटना:मुंगेर गोलीकांडमें मारे गए अनुराग पोद्दार हत्या कांड मामले में पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने इस केस के जांच से संबंधित 13 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर दिया है, जिसमें से दस वर्तमान में मुंगेर और अन्य तीन अन्य जिलों में पदस्थापित हैं.

कोर्ट ने मुंगेर के एसपी के अलावा इस केस से जुड़े तमाम पुलिस अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर करने का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि CID जांच हाई कोर्ट की निगरानी में ही होगी. सरकार को यह आदेश भी दिया कि मृतक अनुराग पोद्दार के परिजनों को तत्काल 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए. इस कार्रवाई के बाद मृतक अनुराग के परिवार ने संतोष जताते हुए न्याय मिलने की बात कही है.

इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर?

  • पु नि - रतन कुमार मुंगेर से गया
  • पु नि - पंकज कुमार सिंह मुंगेर से गया
  • पु नि - विनय कुमार सिंह मुंगेर से किशनगंज
  • पु अ नि - मो शोएब आलम शेखपुरा से सारण
  • पु अ नि - अजय कुमार मुंगेर से सारण
  • पु अ नि - किशुन राय मुंगेर से गया
  • पु अ नि - नरेंद्र मिश्रा मुंगेर से दरभंगा
  • पु अ नि - राजनंदन कुमार शेखपुरा से दरभंगा
  • पु अ नि - राजेश कुमार रंजन मुंगेर से सारण
  • पु अ नि - ललित कुमार मुंगेर से अरवल
  • पु अ नि - शशिकांत झा मुंगेर से अरवल
  • पु अ नि - अमित कुमार जमुई से अरवल
  • पु अ नि - दीपक साह मुंगेर से दरभंगा


विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और गोलीबारी
26 अक्टूबर को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं गोलीबार की की घटना के बाद चुनाव आयोग ने मुंगेर के तत्कालीन डीएम राजेश मीणा एवं एसपी लिपि सिंह को हटाने की स्वीकृति दी थी. मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और गोलीबारी की घटना के 2 दिन बीतने पर पुन: हिंसा हुई थी. जिसमें शहर के पांच थाना को आक्रोशित भीड़ ने आग लगा दिया था. इसके बाद मुंगेर के डीएम और एसपी हटाए गए थे.

इस घटना के बाद रचना पाटिल को डीएम और मानवजीत सिंह ढिल्लो को एसपी के रूप में नियुक्त किया. दोनों अधिकारी गुरुवार को हेलीकॉप्टर से मुंगेर पहुंचे और शाम में ही पदभार संभाल लिया. इसके बाद से लगातार मामले की जांच की जा रही थी.

जाने पूरा मामला
बता दें कि मुंगेर में बीते साल 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और गोलीबारी में गोली लगने से कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहा पट्टी निवासी 22 वर्षीय अनुराग पोद्दार की मौत हो गई थी. जिसके विरोध में स्थानीय लोगों से लेकर तमाम राजनितिक पार्टियों ने हंगामा किया था. साथ ही अनुराग की मौत की घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी.

मुंगेर गोलीकांड में पूर्व एसपी लिपि सिंह और दारोगा रंजीत मंडल के खिलाफ पटना हाई कोर्ट में PIL

मुंगेरः DM और SP ने शहर में किया फ्लैग मार्च, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

मुंगेर हिंसा : सीआईएसएफ की रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य, राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू

Last Updated : Apr 12, 2021, 12:14 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details