बिहार

bihar

अब JDU के बोल- संविधान को है खतरा, झारखंड में BJP सरकार में बढ़ा करप्शन और मॉब लिंचिंग

By

Published : Aug 4, 2019, 6:11 PM IST

झारखंड के जेडीयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में बीजेपी सरकार में काफी भ्रष्टाचार है. मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है और संविधान भी संकट में है.

statement-of-jharkhand-jdu-president-salkhan-murmu-on-bjp

पटना:बिहार में बीजेपी के साथ सरकार चला रही जेडीयू ने झारखंड में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. झारखंड जेडीयू अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने पटना में एकअण्णे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद खास बातचीत में ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी झारखंड के विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

सालखन मुर्मू, अध्यक्ष, झारखंड जेडीयू

सालखन मुर्मू ने कहा कि पार्टी सीएम नीतीश कुमार के नीतियों के सहारे झारखंड में सरकार भी बनाएगी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में बीजेपी सरकार में काफी भ्रष्टाचार है. मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है और संविधान भी संकट में है. झारखंड के जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार 25 अगस्त को रांची आएंगे और विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे.

नीतीश करेंगे चुनाव प्रचार की शुरूआत
झारखंड सरकार पर कई तरह के आरोप लगाने और झारखंड में जदयू के चुनाव लड़ने की घोषणा का बिहार में असर पड़ने के सवाल पर सालखन मुर्मू ने कहा है कि इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रतिक्रिया देंगे. ऐसे कई राज्यों में जेडीयू का बीजेपी के साथ कोई गठबंधन नहीं है और जून में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही यह फैसला हो गया था कि जदयू झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी.

अबकी बार, जेडीयू सरकार!
सालखान मुर्मू ने कहा झारखंड की जनता सबको मौका दे चुकी है और इस बार जदयू को मौका देगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी लागू की और सुशासन के सहारे बिहार में पिछले 13 सालों में जो शासन किया है, जनता उसे देख रही है. उनकी नीतियों पर विश्वास करके जदयू के पक्ष में फैसला लेगी. जदयू का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है और 2 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए गए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details