बिहार

bihar

बिहार के इन 9 IAS अफसरों को मिला संयुक्त सचिव स्तर पर प्रमोशन, देखें लिस्ट

By

Published : Nov 18, 2021, 7:50 PM IST

Updated : Nov 18, 2021, 8:04 PM IST

बिहार सचिवालय
बिहार सचिवालय

बिहार के 9 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिला है. उन्हें संयुक्त सचिव स्तर की प्रोन्नति दी गई है. देखें पूरी लिस्ट...

पटनाःभारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों को संयुक्त सचिव स्तर प्रोन्नति दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों में तनय सुल्तानिया, तरनजीत सिंह, विशाल राज सहित अन्य शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- नीतीश सरकार ने बदला 30 साल पुराना नियम, जानें अब किसको मिलेगी अनुकंपा पर नौकरी

सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के मुताबिक तनय सुल्तानिया को दरभंगा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नगर आयुक्त के तौर पर तरनजीत सिंह को पदास्थापित किया गया है. विशाल राज, उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मधुबनी बनाए गए हैं.

आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन की पूरी लिस्ट

वहीं, आरिफ हसन को जिला परिषद जमुई के उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है. विवेक मैत्रेय को मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुमार गौरव को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, कैमूर बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें- लाखों वैकेंसी फिर भी ये है हाल! बेरोजगारी दर 14 फीसदी के पास.. पूछ रहे बिहार के युवा.. कब मिलेगा रोजगार?

योगेश कुमार सागर उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, बक्सर बनाए गए हैं. वहीं, अनिल कुमार को जिला परिषद पश्चिम चंपारण बेतिया का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. और अभिलाषा शर्मा को खगड़िया जिला परिषद के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है.

Last Updated :Nov 18, 2021, 8:04 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details