बिहार

bihar

गुरु नानक देव जी महाराज का 554वां प्रकाश पर्व, CM नीतीश कुमार जाएंगे राजगीर, गुरुद्वारा में टेकेंगे मत्था

By

Published : Nov 2, 2022, 11:34 AM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) गुरुनानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्व पर मत्था टेकने राजगीर जाएंगे. इस कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है.

राजगीर में नीतीश कुमार टेकेंगे मत्था
राजगीर में नीतीश कुमार टेकेंगे मत्था

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वें प्रकाश पर्वपर 5 नवंबर को राजगीर (CM Nitish Kumar will be in Rajgir on Prakash Parv) जाएंगे. राजगीर में प्रकाश पर्व की तैयारी चल रही है. गुरु नानक देव जी महाराज का 554वां पावन प्रकाश गुरु पर्व 3 से 5 नवंबर तक गुरुद्वारा गुरु नानक शीतल कुंड राजगीर में मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री इसी दौरान 5 नवंबर को वहां पहुंचेंगे. प्रकाश पर्व को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. राजगीर में सिख श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः गुरुनानक देव का 550वां प्रकाशपर्व: राजगीर में निकाला गया नगर कीर्तन, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये विशेष निर्देशः पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक ही की थी. इस बाबद अधिकारियों को कई तरह के दिशा निर्देश दिए थे. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जो भी सिख श्रद्धालु राजगीर आएंगे, उन्हें पूरा सहयोग करना है. सिख श्रद्धालुओं के लिए पटना से राजगीर जाने की पर्याप्त संख्या में बस चलाने और राजगीर में पर्याप्त संख्या में ई-रिक्शा की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया था.

3 से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा प्रकाशपर्वः मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, नगर और आवास विभाग और पर्यटन विभाग को विशेष रूप से हिदायत दी थी. यहां राजगीर गुरुद्वारा में 3 से 5 नवंबर प्रकाश गुरु पर्व मनाया जाएगा. वहीं 6 से 8 नवंबर को श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में कार्यक्रम किया जाएगा और दोनों जगह तैयारियां हो रही है. मुख्यमंत्री 5 नवंबर को राजगीर जाएंगे और वहां गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details