बिहार

bihar

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री पहुंचे कैमूर, बैठक में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

By

Published : Apr 3, 2021, 11:51 AM IST

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत कुमार सिंह कैमूर पहुंचे. वहां उन्होंने शहर के मुंडेश्वरी पैलेस में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री पहुंचे कैमूर
हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री पहुंचे कैमूर

कैमूर(भभुआ): शहर के मुंडेश्वरी पैलेस में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. जिसमें हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम उद्घाटन किया गया. इस बैठक में संगठन के विस्तार हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ेंः गया में संगठनात्मक विस्तार के लिए हिन्दू जागरण मंच की बैठक

संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य
बैठक में संगठन के विस्तार हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि कैमूर में आने का उनका मुख्य उद्देश्य, यहां के लोगों को सनातन धर्म के बारे में जानकारी देना, हिंदुओं की एकता और अपने संगठन को मजबूत बनाना है.

इसके लिए कैमूर जिले में सभी वार्डों में एक टोली भी तैयार की जाएगी. इस टोली के जरिए सनातन धर्म के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी. साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे वे अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी इसकी जानकारी दे पाएंगे.

इसे भी पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बिहार में भी बने लव जिहाद कानून: RSS

'लव जिहाद का करेंगे विरोध'
बैठक में ये भी तय हुआ कि आज के दौर में देश में लव जिहाद के नाम पर बेटियों के ऊपर हमले हो रहे हैं. इसका हिंदू जागरण मंच पुरजोर विरोध किया करता है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details