हिमाचल प्रदेश

himachal pradesh

ETV Bharat / videos

एक ही पत्थर से बना हिमाचल का ये प्राचीन शिव मंदिर, पांडवों से जुड़ी है मान्यता

🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 16, 2026 at 9:38 PM IST

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित बजौरा का प्राचीन विश्वेश्वर महादेव मंदिर (VISHWESHWAR MAHADEV TEMPLE ) अपनी अनोखी बनावट और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसका निर्माण किया था. हालांकि, पुरातत्व विभाग के अनुसार मंदिर का निर्माण करीब आठवीं शताब्दी में नागर शैली में हुआ है. मंदिर की खूबसूरत पत्थर की नक्काशी और प्राचीन मूर्तियां आज भी लोगों को आकर्षित करती हैं. यहां भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, दुर्गा और गणेश की मूर्तियां भी हैं. मंदिर की पत्थर की नक्काशी आज भी आकर्षण का केंद्र है और इसकी देखरेख पुरातत्व विभाग करता है. सावन और महाशिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.