उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

यूपी में 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना, प्रयागराज सबसे गर्म

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Mar 15, 2024, 9:09 AM IST

यूपी में 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना है. गुरुवार को यूपी में प्रयागराज सबसे गर्म रहा.

ोे्ि
ेि

लखनऊः पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे समाप्त होने के बाद मार्च माह में हल्की गर्मी की शुरुआत हो गई है. अधिकतम औसत तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. रात में भी अब हल्की गर्मी का एहसास शुरू हो गया मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं, अधिकतम तापमान मे विशेष परिवर्तन नहीं होगा. 19 मार्च से 20 मार्च तक पूर्व उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.


पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज सबसे अधिक गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं प्रदेश का बिजनौर जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मौसम शुष्क रहेगा बारिश की संभावना नहीं है.


प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊःराजधानी लखनऊ में गुरुवार को भी मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान मे भी 1डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरःकानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुरःगोरखपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसीःवाराणसी में न्यूनतम तापमान 17डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराजःप्रयागराज में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है है वही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठःमेरठ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगराःआगरा में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है वही अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.


मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा वहीं 18 19 मार्च को उत्तर प्रदेश की कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR

...view details