उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

मौसम अलर्ट: यूपी में बारिश के बाद अब ठंडी हवाएं सताने लगीं, दस मार्च से बढ़ेगा तापमान

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Mar 7, 2024, 9:00 AM IST

यूपी में बारिश और ओले थमने के बाद अब सर्द हवाएं परेशान करने लगाी है. चलिए जानते हैं मौसम का हाल.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊःपिछले दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में तीन दिनों तक जोरदार बारिश होने के साथ ही एक दर्जन से अधिक जिलों में ओलावृष्टि हुई है. इसके कारण मौसम में नमी व्याप्त है और हवाओं के चलने से सुबह व शाम ठंडक बढी है. रात के तापमान में भी गिरावट हुई है. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

कम तापमान वाले जिले
नजीबाबाद 7 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर 7, मेरठ 7.9, मुरादाबाद 9.8, रायबरेली 9, सोनभद्र 9, कानपुर नगर 9.8, लखनऊ 10.5, प्रयागराज 10, बलिया 10, बरेली 10, शाहजहांपुर 10, आगरा 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.


प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊः राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहे धूप निकली अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया क्योंकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने की वजह से सुबह शाम के समय ठंडक में वृद्धि हुई है. वही दिन में मौसम सामान्य है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरःकानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.


गोरखपुरःगोरखपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीःवाराणसी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 278डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजःप्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठःमेरठ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराःआगरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.



मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा वही 10 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका प्रभाव हिमालय क्षेत्र पर पडने की संभावना है जिससे एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हो सकता है कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details