उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

मौसम अलर्ट: ठंडी हवाएं रात में बढ़ा सर्दी, दिन में धूप से राहत, राम नगरी अयोध्या सबसे ठंडी

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 10, 2024, 8:48 AM IST

यूपी में रात में ठंडी हवाएं पारा लुढ़का रहीं है. वहीं, दिन में धूप निकलने पर थोड़ी राहत मिल रही है. बीते 24 घंटे में अयोध्या सबसे ठंडी रही. चलिए जानते हैं यूपी के मौसम (up weather) का हाल.

Etv bharat
Etv bharat

लखनऊः उत्तर प्रदेश में रात में ठंडी हवाएं सर्दी बढ़ा रहीं हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी पश्चिमी हवाओं व ऊपरी छोभ मंडल में 260 से 270 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही जेट स्ट्रीम से कई जिलों में पारा लुढ़क रहा है. इससे रात में ठंड बढ़ रहीं हैं.

अयोध्या सबसे ठंडी
पिछले 24 घंटे में अयोध्या सबसे ठंडा रहा जहां पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अयोध्या के अलावा सोनभद्र में न्यूनतम तापमान 6.4, बहराइच में 6.4, रायबरेली में 5.6, मुजफ्फरनगर में 5, बिजनौर में 6.5, लखनऊ में 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया तापमान कम होने से रात्रि के समय ठंडक बरकरार रही.


प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊःराजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह व शाम के समय हल्की धुंध छाई रही. ठंडी हवाओं के चलने से रात के तापमान में गुरुवार के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.5 वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की समान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में सुबह-शाम के समय धुंध छाई रहेगी. दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.


कानपुर नगरःकानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए गए जो की समान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

गोरखपुरःगोरखपुर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीःवाराणसी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजःप्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठःमेरठ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगराःआगरा में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई जो की सामान्य है वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है.


मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे अधिकतम न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में 12 फरवरी से 14 फरवरी तक कुछ इलाकों में गृह क्षमता के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है. इसके बाद फिर से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details