दिल्ली

delhi

महिला दिवस पर आरएसडी कॉलेज में पुलिस ने महिलाओं को किया सम्मानित

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Mar 8, 2024, 4:47 PM IST

women's day celebration in Delhi: दिल्ली में महिला दिवस पर कई जगह कई संगठनों और विभागों द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसी कड़ा में दिल्ली पुलिस ने आत्मा राम सनातन धर्मा कॉलेज में महिलाओं के लिए विशेष आयोजन किया. वहीं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पिंक साइकिलोथोन का आयोजन कर फिट रहने का संदेश दिया गया.

महिला दिवस पर आरएसडी कॉलेज में पुलिस ने किया महिला सम्मान
महिला दिवस पर आरएसडी कॉलेज में पुलिस ने किया महिला सम्मान

महिला दिवस पर आरएसडी कॉलेज में पुलिस ने किया महिला सम्मान

नई दिल्ली:8 मार्च को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और उनके सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्थान को मजबूत बनाना है. देशभर में इस दिन तमाम कार्यक्रम किए जाते हैं और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुकता फैलाई जाती है. इसे आधुनिक समय में महिला अधिकारों की प्रोत्साहन समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियां की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है.

राजधानी दिल्ली के आत्मा राम सनातन धर्मा कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. दिल्ली पुलिस के दक्षिण पश्चिम जिले द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया. मुख्य अतिथि एडिशनल सीपी और दक्षिण पश्चिम जिले के डीसीपी रोहित मीणा ने शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई और इसके बाद महिला सशक्तिकरण को लेकर कई प्रस्तुतियां दी गई.

प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों को दिखाया गया. डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस सदैव महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है और महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है. आज इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कराना और महिलाओं के सम्मान के लिए करवाया गया.

ये भी पढ़ें :Womens Day Special: मिलिए दिल्ली की लेडी सिंघम से, GB रोड की गलियों में बच्चा-बच्चा जानता है इनका नाम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया पिंक साइकिलोथोनःवहीं, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिट इंडिया पिंक साइकिलोथोन (Pink Cyclothon ) का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. लोगों ने साइकिल चलाकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें :कभी 12 हजार रुपये से शुरू किया था व्यवसाय, आज कबाड़ से उत्पाद बनाकर 40 परिवारों को दे रहीं रोजगार

ABOUT THE AUTHOR

...view details