राजस्थान

rajasthan

भगवान शिव के 12 स्वरूपों के दर्शन करने मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, गूंजा हर-हर महादेव

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Mar 8, 2024, 7:08 PM IST

Updated : Mar 8, 2024, 7:59 PM IST

महाशिवरात्रि के पर्व पर छोटी काशी जयपुर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा. इस मौके पर जयपुर के आमेर के निकट कुकस स्थित सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के 12 स्वरूपों के दर्शन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा.

Crowd of devotees gathered in Mahadev temple in jaipur
सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

जयपुर. महाशिवरात्रि पर्व जयपुर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. भगवान भोलेनाथ के जयकारों से शिवालय गुंजायमान हो गए. आमेर में सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ता नजर आया. दूरदराज से भक्त अपनी मनोकामनाएं लिए भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे. भक्तों ने हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए. भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक कर बेर, गाजर, फूल व फल सहित कई सामग्रियां अर्पित की गई. सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है. माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ के दरबार में आने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है.

मंदिर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों का अलसुबह से ही आना शुरू हो गया. सभी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. कई युवा अपने विवाह की कामना को लेकर यहां पहुंचे तो कई संतान प्राप्ति की मनोकामना लेकर आए. ​कई भक्त अपने शारीरिक दुखों का निवारण करने के लिए मंदिर में पहुंचे।

पढ़ें:उदयपुर के इस शख्स के पास है शिव पर आधारित प्राचीन स्टांप पेपर का कलेक्शन

द्वादश स्वरूप के दर्शन होते हैं मंदिर में :सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की अष्ट धातु से बनी प्रतिमा है. इसमें द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन होते हैं। मंदिर का निर्माण वर्ष 2002 में किया गया था. इससे पहले छोटा मंदिर बना हुआ था, जिसका 2002 में पुन: निर्माण करवाया गया.अब यह मंदिर न केवल आसपास रहने वालों के लिए बल्कि दूरदराज के श्रद्धालुओं के लिए भी प्रमुख आस्था का केन्द्र बन गया है.

Last Updated : Mar 8, 2024, 7:59 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details