हरियाणा

haryana

कोहरे को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी, इस दिन तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 2, 2024, 7:29 AM IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर से कोहरे का कहर देखने को मिल सकता है. घना कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने 4 फरवरी तक हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है.

Haryana Weather Update
हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान.

चंडीगढ़: 2 दिन से हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई. बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. बारिश और ओलावृष्टि से लंबे समय के बाद कोहरे से राहत मिली थी, लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर से प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान:मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5.8 किलोमीटर ऊपर मध्य क्षोभ मंडल पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जा रहा है. यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में और समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आने वाली 3 फरवरी तक रहेगा जिससे उत्तरी पश्चिमी भारत को प्रभावित होने की संभावना है.

हरियाणा में येलो अलर्ट: मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जहां तेज बारिश की संभावना जताई गई थी. वहीं, शुक्रवार 2 फरवरी को हरियाणा के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. यह कोहरा सुबह 10:00 तक रह सकता है. उसके बाद दिन साफ होगा. वहीं, शाम के समय तेज हवाएं और बिजली कड़कने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल आने वाले दो-तीन दिनों में मौसम सामान्य नहीं रहने वाला है. ऐसे में हरियाणा के विभिन्न जिलों को चेतावनी जारी की गई है. फिलहाल शुक्रवार और शनिवार के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 1 फरवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल और हिसार जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. नारनौल और बालसमंद में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा भिवानी और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, पंचकूला में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री, हिसार में 11.2 डिग्री, अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और झज्जर में 12.1 डिग्री दर्ज किया गया. मेवात के मंडकोला में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया. कुरुक्षेत्र में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 12.3 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया. गुरुवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

हरियाणा में अधिकतम तापमान:मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 1 फरवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सिरसा में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री,रोहतक में 19.1 डिग्री, झज्जर में 19.0 डिग्री, गुरुग्राम में 18.8 डिग्री दर्ज किया गया. झज्जर में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री, भिवानी 13.1 डिग्री दर्ज किया गया. पंचकूला में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें:हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर किया पुलिस विभाग में फेरबदल, 16 आईपीएस समेत 71 पुलिस अधिकारियों के तबादले

ये भी पढ़ें:चंडीगढ़-पंचकूला समेत कई जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि, तापमान में गिरावट

ABOUT THE AUTHOR

...view details