हरियाणा

haryana

हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित, एक अधिकारी को गैलंट्री पदक और 6 को पुलिस पदक

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 26, 2024, 8:35 PM IST

Haryana Police Officers Awarded: गणतंत्र दिवस 2024 पर हरियाणा के दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं का निर्वहन करने पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. जबकि एक पुलिस अधिकारी को गैलंट्री पदक और 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से पुरस्कृत किया गया है.

Haryana Police Officers Awarded
Haryana Police Officers Awarded

चंडीगढ़: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं का निर्वहन करने पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है. जबकि एक पुलिस अधिकारी को गैलंट्री पदक और 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से पुरस्कृत किया गया है. हरियाणा पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) संजय कुमार और दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

इन पुलिस अधिकारियों को गैलंट्री पदक सम्मान: हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गैलंट्री पदक से सम्मानित किया गया है. सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मान पाने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा के निरीक्षक राजेन्द्र, उप-निरीक्षक सीआईडी हरियाणा गुनपाल सिंह, उप-निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविन्द्र, सहायक उप-निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप-निरीक्षक सीआईडी हरियाणा नरेन्द्र कुमार और सहायक उप-निरीक्षक पंचकूला विजेन्द्र सिंह शामिल हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने 51 लोगों को किया सम्मानित: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला परेड ग्राउंड सेक्टर-5 में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सरकारी कार्य, शिक्षा, समाज सेवा, खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 लोगों को सम्मानित किया. इनमें प्रधानाचार्य भवन विद्यालय सेक्टर-15 गुलशन कौर, लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14 की प्रधानाचार्य वंदना, सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 की प्रिंसिपल कृत सेराय, ब्लू बर्ड हाई स्कूल सेक्टर-16 के शिक्षाविद निदेशक वेभु भटनागर, सिविल सर्जन पंचकूला डॉक्टर मुक्ता कुमार शामिल रहे.

इसके अलावा निदेशक नेत्र चिकित्सा डॉक्टर अशोक गुप्ता, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 की प्रधानाचार्य निर्मल ढुल्ल, राजकीय मिडल स्कूल सेक्टर-20 के पीटीआई राजेश कुमार, बाल कल्याण समिति चेयरमेन ममता गोयल, सहायक प्रोफेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 डॉक्टर रोहतास गोदारा, कला के क्षेत्र में वैष्णवी गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में हिमांगी शर्मा, शिक्षा और संगीत में रचना, शिक्षा क्षेत्र में सानवी, समाज सेवा क्षेत्र में राहुल सिंगला, प्रियंका पूनिया, मनमोहन, भावना गर्ग, डॉक्टर मनोज गुप्ता, डॉक्टर मोहन लाल, संगीत क्षेत्र में मुकुल गिल और सौरभ शर्मा शामिल रहे.

इसके अलावा कानूनी सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई निधि मलिक, पत्रकारिता के क्षेत्र में सुरेंद्र भाटिया, संत अरोडा और राजकुमार, सहायक जिला न्यायवादी रोहित सिंगला, एडब्ल्यूयूबीएन सज्जन कुमार, जिला परिषद कार्यालय में प्रोजेक्ट अधिकारी चिराग मेहरा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर मोनिका कौरा, उप-सिविल सर्जन दंत डॉक्टर शिवानी सतीजा, दंत सर्जन डॉकट्र पंकज शौरी, फारमेसी अधिकारी पुनित गौतम, सिविल सर्जन कार्यालय में एमपीएचडब्ल्यू मधु, पंचकर्म चिकित्सा कार्यालय के अरविंद शर्मा, निरीक्षक हरियाणा पुलिस सोमवीर ढाका शामिल रहे.

एएसआई गुप्तचर विभाग सुभाष चंद और ईएएसआई रामपाल, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता विरेंद्र कुमार, खेल क्षेत्र में निधि ढुल्ल, अनांदय ठाकुर, आर्यन चौधरी, गरिमा अरोडा, अरन्या ठाकुर, शिक्षा क्षेत्र में अध्यापक सुशील, अध्यापिका रिचा, प्रधानाचार्य बहुतकनिकी शिक्षण संस्थान सेक्टर-26 दलजीत सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डाटा एंट्री ऑपरेटर विनोद कुमार बांगड और सेवादार हैप्पी, कनिष्ठ अभियंता सत्यवान भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी चिकित्सा ललिता रानी, हेड कान्स्टेबल परमजीत सिंह और नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 2024: CM मनोहर लाल ने करनाल में फहराया झंडा, डिप्टी सीएम ने सिरसा में परेड की सलामी ली
ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस 2024: हरियाणा में कैदियों को 2 महीने तक की छूट, राम रहीम को भी मिलेगा लाभ

ABOUT THE AUTHOR

...view details