राजस्थान

rajasthan

कांग्रेस छोड़कर गए महेंद्रजीत सिंह मालवीय को डोटासरा और रंधावा ने बताया 'गद्दार'

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Feb 27, 2024, 5:42 PM IST

Updated : Feb 27, 2024, 11:13 PM IST

पिछले दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है.

Govind Dotasra targets Malviya
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा

महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर डोटासरा ने बोला जुबानी हमला

बीकानेर.लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मालवीय को गद्दार बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें बहुत कुछ दिया. दरअसल बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद शामिल होने के लिए बीकानेर आए रंधावा और डोटासरा ने पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही.

डोटासरा बोले मजबूत: महेंद्रजीत सिंह मालवीय के कांग्रेस छोड़कर जाने के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. कांग्रेस का कार्यकर्ता मजबूत है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है. डोटासरा ने कहा कि मालवीय ने पार्टी से गद्दारी की है. जब एक नेता पार्टी से गद्दारी करता है, तो कई मजबूत कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े होते नजर आते हैं.

पढ़ें:महेंद्रजीत मालवीय का आचरण संदिग्ध रहा, अब जनाधार खिसक गया, इसलिए भाजपा में गए- डोटासरा

रंधावा ने भी बताया गद्दार: उधर महेंद्रजीत सिंह मालवीय को लेकर से पत्रकार सवाल कर रहे थे. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रंधावा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया और चार-चार बार मंत्री बनाया, सीडब्ल्यूसी का मेंबर बनाया. उन्होंने पार्टी से गद्दारी की और उनके क्षेत्र की जनता इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेगी.

Last Updated :Feb 27, 2024, 11:13 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details