झारखंड

jharkhand

स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामला: रांची से फॉरेंसिक और CID टीम पहुंची दुमका, अधिकारियों ने की घटनास्थल की जांच

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 3, 2024, 1:43 PM IST

Updated : Mar 3, 2024, 4:10 PM IST

Spanish woman gang rape case. दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप मामले की जांच के लिए रांची से फॉरेंसिक और सीआईडी की टीम घटनास्थल पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ साक्ष्य जुटाए. वहीं महिला आयोग की सदस्य ने पीड़िता से मुलाकात की.

Spanish woman gang rape case
Spanish woman gang rape case

फॉरेंसिक और CID टीम पहुंची दुमका

दुमका : स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची की फॉरेंसिक और सीआईडी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए. इधर, बीती रात राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने पीड़िता से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली.

मौके पर पहुंची फोरेंसिक जांच टीम

दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव के पास स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में तेजी आ गयी है. फोरेंसिक जांच और रांची से आई सीआईडी टीम द्वारा घटनास्थल की गहन जांच की गयी. अधिकारियों ने अपने स्तर पर वहां मौजूद कुछ साक्ष्य भी जुटाए हैं. हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि उन्हें क्या मिला.

दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

इधर बीती रात राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी दुमका परिसदन पहुंचीं. उन्होंने पीड़िता से बातचीत कर घटना की जानकारी ली. बाद में उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसने यहां की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. ममता कुमारी ने कहा कि इसमें जो भी दोषी हो उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये.

तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि शुक्रवार की रात दुमका के हंसडीहा बाजार के पास करीब सात युवकों ने स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. युवकों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की और 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. जिन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इस बारे में शनिवार को एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी.

यह भी पढ़ें:झारखंड के दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप, पति के साथ टूर पर निकली थी पीड़िता

यह भी पढ़ें:स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामला: पश्चिम बंगाल से दुमका होते हुए नेपाल जा रही थी पीड़िता, सात युवकों ने दिया घटना को अंजाम

यह भी पढ़ें:दुमका गैंगरेप: निशिकांत दुबे ने घटना के लिए राज्य सरकार को बताया जिम्मेदार, चुनाव आयोग से की पुलिसकर्मियों को बदलने की मांग

Last Updated : Mar 3, 2024, 4:10 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details