दिल्ली

delhi

तनाव के बीच 5 चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवान की सीमा

By ANI

Published : Feb 11, 2024, 8:02 AM IST

5 Chinese balloons crossed Taiwan border: चीन अक्सर उकसाने वाली हरकत करता रहता है. एक बार फिर से 5 चीनी गुब्बारे ताइवान की सीमा क्षेत्र को पार किया.

5 Chinese balloons crossed Taiwan border
तनाव के बीच एक 5 चीनी गुब्बारे ने पार की ताइवान की सीमा

ताइपे: आठ चीनी गुब्बारे शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार करते हुए पाए गए. ये अब तक एक ही दिन में सबसे अधिक है. उनमें से दो गुब्बारे बाद में ताइवान के ऊपर उड़ते हुए देखे गए. केंद्रीय समाचार एजेंसी ताइवान ने शनिवार को राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) के हवाले से यह खबर दी.

रिपोर्ट के अनुसार आठ में से पांच गुब्बारों को कीलुंग के उत्तर-पश्चिम में 68 समुद्री मील से लेकर बंदरगाह शहर के पश्चिम में 92 समुद्री मील तक के बिंदुओं पर मध्य रेखा को पार किया, जबकि दो गुब्बारे दक्षिणी ताइवान के करीब ताइचुंग से 55-65 समुद्री मील की दूरी पर रेखा को पार किया. एमएनडी के अनुसार गुब्बारे 15,000 फीट से लेकर 38,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरी.

चीन- ताइवान

एमएनडी चार्ट के अनुसार चौथा गुब्बारा मूवमेंट चार्ट के हिसाब से सुबह 8 बजे मध्य रेखा के पार अपना रास्ता बनाया. 9.52 बजे द्वीप के ऊपर गायब होने से पहले मध्य ताइवान के ऊपर से उड़ान भरी. सेंट्रल न्यूज एजेंसी ताइवान ने बताया कि छठा गुब्बारा सुबह 10:41 बजे मध्य रेखा को पार कर गया और उत्तरी हिस्से में देखा गया.

दोपहर 12:32 बजे गायब होने से पहले ताइवान के पूर्वी हिस्से में जल क्षेत्र के ऊपर उड़ता देखा गया. ताइवान की सेना ने गुब्बारों के प्रकार पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही यह अनुमान लगाया कि चीन ने एक ही दिन में मध्य रेखा के पार आठ गुब्बारे क्यों भेजे. एमएनडी ने कहा कि अन्य दो सैन्य विमान और मानवरहित हवाई वाहन भी शुक्रवार सुबह 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे के बीच ताइवान की मध्य रेखा को पार कर गए. ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा कई वर्षों तक दोनों पक्षों के बीच विवाद का विषय रहा. हालांकि, अमेरिका की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद से पिछले 18 महीनों में चीन की सेना ने इस पार अधिक स्वतंत्र रूप से विमान, ड्रोन और गुब्बारे भेजे हैं.

ये भी पढ़ें-अमेरिका-चीन वार्ता फिर से शुरू होते ही बीजिंग ने ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ाया

ABOUT THE AUTHOR

...view details