दिल्ली

delhi

इटली में पंजाब के एक शख्स की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली - Punjabi murder Italy

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 17, 2024, 12:59 PM IST

Updated : Apr 17, 2024, 1:11 PM IST

A man from Punjab shot dead in Italy: इटली में पंजाब के रहने वाले एक शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को भी मारी गोली. हत्या का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है.

A man from Punjab shot dead in Italy
इटली में पंजाब के एक शख्स की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़: इटली में पंजाब के रहने वाले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि 70 वर्षीय आरोपी ने मामूली विवाद में गोली चलाई. बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली. हालांकि, वह जीवित है और उसका इलाज चल रहा है. इस घटना से पीड़ित परिवार दुखी है. जानकारी के अनुसार इटली के शहर ब्रेशिया में एक पंजाब के रहने वाले एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 55 वर्षीय सतपाल सिंह के रूप में हुई. वह मूल रूप से पंजाब के जालंधर के टाहली गांव का रहने वाला था. मृतक की पत्नी और दो बेटे हैं.

मामूली विवाद के बाद मारी गोली:इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार शाम की है. सतपाल सिंह अपने घर पर मौजूद था. तभी उनके एक परिचित 70 वर्षीय इटालियन पूर्व पुलिसकर्मी युसेप वेलेटी उनके घर आए. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. इसके बाद उस पूर्व पुलिसकर्मी ने सतपाल सिंह पर गोली चला दी. उसी समय पूर्व पुलिसकर्मी ने घर के बाहर जाकर खुद को गोली मार ली. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि सतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

सतपाल सिंह लंबे समय से इटली में रह रहा था: जानकारी के अनुसार सतपाल सिंह लंबे समय से इटली में रह रहा था. घटना के बाद मृतक सतपाल सिंह के परिजन और ग्रामीण काफी दुखी हैं. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं. बता दें कि इटली में बड़ी संख्या में पंजाब के लोग रहते हैं. साथ ही अन्य राज्यों के लोग भी काफी संख्या में रहते हैं.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड में भारतीय सुरक्षागार्ड की हत्या, पंजाब का रहने वाला था युवक
Last Updated :Apr 17, 2024, 1:11 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details