किशोर उपाध्याय बोले- महिलाओं को दिया जाए प्रदेश का नेतृत्व, सशक्त इतिहास से कराया रूबरू

author img

By

Published : Nov 26, 2021, 8:13 AM IST

Updated : Nov 26, 2021, 9:19 AM IST

Uttarkashi Politics News

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को वरीयता देने की मांग लगातार उठ रही है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में महिलाओं को नेतृत्व दिए जाने की बात कही.

उत्तरकाशी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश में महिलाओं को नेतृत्व दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से घर मे महिलाएं पूरी तरह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं, उसी आधार पर महिलाएं प्रदेश में नेतृत्व की क्षमता रखती हैं.

किशोर उपाध्यय ने कहा कि जिस प्रकार इंदिरा गांधी ने देश का नेतृत्व किया है. अब उत्तराखंड से उस परम्परा को शुरू करना चाहिए. उत्तरकाशी पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड का इतिहास की महिला सशक्तिकरण का रहा है. चिपको आंदोलन की गौरा देवी हों या माता सती से लेकर मां गंगा और यमुना जी उत्तराखंड से इनका अस्तित्व रहा है.

महिलाओं को नेतृत्व देने की कही बात.

पढ़ें-हरक को मिला त्रिवेंद्र का साथ, 'बहू अनुकृति के लिए टिकट चाहते हैं तो गलत क्या'

उन्होंने अपने पार्टी फोरम की स्क्रीनिंग बैठक में भी यह बात रखी थी की विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं को मौका दिया जाए. वहीं इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में 71 प्रतिशत वनाच्छादित है. इसलिए उत्तराखंड को समस्त वनाधिकार मिलने चाहिए, क्योंकि वन उत्तराखंड वासियों की ही संम्पति है.

Last Updated :Nov 26, 2021, 9:19 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.