Sushma Swaraj Award: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित, भाजपा महिला मोर्चा की पहल

author img

By

Published : Mar 11, 2023, 7:40 PM IST

Updated : Mar 11, 2023, 8:31 PM IST

Sushma Swaraj Awards program in Rudraprayag

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रुद्रप्रयाग में स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड्स का शुभारंभ किया. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. उन्होंने इस मौके पर कहा कि ये अवार्ड और स्व0 सुषमा स्वराज का व्यक्तित्व महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा.

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित.

रुद्रप्रयाग: भाजपा महिला मोर्चा की ओर से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड्स कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवार्ड्स का शुभारम्भ किया है, जिसके तहत सामाजिक, राजनीतिक, औद्योगिक एवं दूसरों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाली महिलाओं को चुना गया है और बेहतरीन कार्य करने वाली इन महिलाओं को सम्मान स्वरूप ये अवार्ड दिया जा रहा है.

महेंद्र भट्ट ने कहा कि, पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज एक महान महिला राजनीतिज्ञ थी, जिन्होंने कभी सत्ता में रहते हुए तो कभी विपक्ष के नेता के रूप में आजीवन भारतीय लोकतंत्र की निःस्वार्थ सेवा की. महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्व0 सुषमा स्वराज ऐसी महान व्यक्तित्व थीं कि उनके किए कार्य हमेशा ही देश की महिलाओं को प्रेरित करते रहेंगे.
पढ़ें- Haath Se Haath Jodo Yatra: हरीश रावत ने राहुल गांधी की आलोचना करने पर बाबा रामदेव को लिया आड़े हाथ, दी ये सीख

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने स्व0 सुषमा स्वराज के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 25 वर्ष की छोटी आयु में वो हरियाणा राज्य की मंत्री बनीं, उसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ विदेश मंत्री का दायित्व संभालने वाली महिला के सम्मान में यह कार्यक्रम पूरे देश के साथ प्रदेश के सभी संगठनात्मक 19 जिलों में महिलाओं के सम्मान में किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद रुद्रप्रयाग की 30 महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी योजनाओं में महिलाओं व पिछड़े वर्गों को लाभ दिया गया है. कार्यक्रम में गीता रावत, बिमला देवी, कुशला मैठाणी, देवकी भंडारी, आरती गुसाईं, संतोषी रौथान, सीमा गुसाईं, जीवंती देवी सहित 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया.

Last Updated :Mar 11, 2023, 8:31 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.