खुशखबरी: उत्तराखंड सरकार ने खेल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई, अब इतने रुपए मिलेंगे

author img

By

Published : Sep 9, 2022, 10:35 AM IST

Updated : Sep 9, 2022, 12:41 PM IST

sports awards

उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने विभिन्न खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की राशि बढ़ा दी है. शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में दो करोड़ और ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी.

देहरादून: उत्तराखंड के खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि को बढ़ा दिया गया है. खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30 से शत प्रतिशत की वृद्धि की गई है. विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबध में आदेश जारी किया है. इससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है.

मेडल जीतने वालों की बल्ले बल्ले: उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रूप में खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए मिलेंगे. ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी. विश्व चैंपियनशिप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियन चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कारों की धनराशि भी बढ़ाई गई है. शासनादेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर जितनी धनराशि तय की गई है, उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50 प्रतिशत धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी.

प्रतियोगिता से पहले मिलेगी 20 फीसदी धनराशि: शासनादेस में यह भी कहा गया है कि ओलंपिक, विश्वकप, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मान्य धनराशि का 20 प्रतिशत पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा. प्रतियोगिता में प्रतिभाग या पदक जीतने पर मिलने वाली धनराशि में इसे समायोजित किया जाएगा. यदि खिलाड़ी संबंधित प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करता है तो पहले उपलब्ध कराई गई धनराशि लौटानी होगी.

जूनियर व सब जूनियर के लिए ये नियम
जूनियर खिलाड़ियों को पुरस्कार की धनराशि सीनियर वर्ग की राशि की आधी मिलेगी. सब जूनियर को उसका एक चौथाई भाग पुरस्कार के रूप में मिलेगा.

पदक विजेताओं को अब मिलेगी इतनी धनराशि

चैंपियनशिप पदकधनराशि
ओलंपिक खेल स्वर्णदो करोड़
रजत डेढ़ करोड़
कांस्य एक करोड़
प्रतिभाग50 लाख
चैंपियनशिप पदकधनराशि
विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभागसाढ़े सात लाख
चैंपियनशिप पदकधनराशि
एशियन खेल स्वर्ण 30 लाख
रजत 20 लाख
कांस्य 15 लाख
प्रतिभागसाढ़े सात लाख

पदक विजेताओं को पहले मिलती थी इतनी धनराशि

प्रतियोगिता पदक धनराशि
ओलंपिक खेल स्वर्ण डेढ़ करोड़
रजतएक करोड़
कांस्य 50 लाख
प्रतिभाग पांच लाख
विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण 20 लाख
रजत 12 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग एक लाख
एशियन चैंपियनशिप स्वर्ण 15 लाख
रजत 10 लाख
कांस्य सात लाख
प्रतिभाग 75 हजार
Last Updated :Sep 9, 2022, 12:41 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.