राज्यपाल और CM धामी समेत तमाम दिग्गजों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, गणेश जोशी ने राम मंदिर पर कही ये बात
Published: Nov 12, 2023, 3:48 PM


राज्यपाल और CM धामी समेत तमाम दिग्गजों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, गणेश जोशी ने राम मंदिर पर कही ये बात
Published: Nov 12, 2023, 3:48 PM

Diwali Festival 2023 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम दिग्गजों ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है. मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दिवाली मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि 130 करोड़ देशवासियों का राम मंदिर का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है. पीएम मोदी राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे.
देहरादून/मसूरी: पूरे देशभर में प्रकाश का पर्व दीवापली 2023 धूमधाम से मनाया जा रहा है. उत्तराखंड में दिवाली 2023 पर्व की धूम है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं ने प्रदेशवासियों को दीपोत्सव की बधाई दी है.
-
समस्त प्रदेशवासियों को समृद्धि की देवी माँ महालक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के पूजन को समर्पित "दीपावली" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 12, 2023
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि, सौभाग्य से परिपूर्ण हो।#HappyDiwali pic.twitter.com/NXCdAesgAD
बता दें कि हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है. आध्यात्मिक रूप से दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है. ऐसे में सभी जगह लाइटों से सराबोर नजर आ रहा है. उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में दिवाली पर्व मनाया जा रहा है. सीएम पुष्कर धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'ऐश्वर्य की देवी मां महालक्ष्मी एवं विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के पूजनोत्सव 'दीपावली' के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि, समृद्धि से समृद्ध हो.'
ये भी पढ़ेंः दीपावली में गन्ना पूजने से माता लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न, जानिए क्या है पौराणिक महत्व
-
राजभवन, देहरादून में आदरणीय राज्यपाल @LtGenGurmit जी से भेंट की। इस अवसर पर उन्हें प्रकाश के महापर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/ljacLyxlqO
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 12, 2023
वहीं, सीएम पुष्कर धामी ने राजभवन जाकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात दीपावली की शुभकामनाएं दी. इसके बाद सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भुवन चंद्र खंडूडी और रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की. सीएम धामी ने दोनों नेताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी जी के आवास पहुंचकर उनसे भेंट की।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 12, 2023
इस अवसर पर उन्हें समृद्धि-उन्नति के पुनीत पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/tEw6MsjdfB
कृषि मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी दीपावली के अवसर पर मसूरी पहुंचे. जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाई. इस मौके उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ देशवासियों का राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है. जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का लोकार्पण करेंगे, जो सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है.
-
सुख-समृद्धि के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @harishrawatcmuk जी से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी। pic.twitter.com/zniiUTA38W
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 12, 2023
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार उत्तराखंड के विकास और आर्थिकी को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं. उत्तराखंड में दिसंबर महीने में इन्वेस्टर समिट आयोजित होनी है, जिसको लेकर खुद मुख्यमंत्री देश विदेश का दौरा कर उद्योगपतियों को आमंत्रित कर रहे हैं. अभी तक सवा लाख करोड़ से ज्यादा के एमओयू साइन हो चुके हैं और उनका पूरा भरोसा है कि समिट आयोजित होने तक जो उनका लक्ष्य ढाई लाख करोड़ को पूरा करने में कामयाब होंगे.
-
उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से लोकसभा सांसद @DrRPNishank जी से भेंट कर उन्हें सुख, समृद्धि एवं हर्षोल्लास के पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/fQw0t8Uuca
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 12, 2023
मंत्री जोशी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी लगातार कई परिवर्तन किया जा रहा है. उन्होंने हाल में विदेश के दौरे किए हैं और जल्द अधिकारियों को भी विदेश दौरे पर भेजा जाएगा. ताकि, वहां के एग्रीकल्चर एवं हॉर्टिकल्चर को जाना जा सके और यहां संभावनाएं तलाशी जा सके. जिससे उत्तराखंड की इकोनॉमी को मजबूत किया जा सके.
-
आप सभी को दीपोत्सव का महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Subodh Uniyal (@SubodhUniyal1) November 11, 2023
इस शुभ अवसर पर मैं आप सभी के सुख-समृद्धि, धन-धान्य,सौहार्द,प्रेम एवं उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्णता की कामना करता हूँ।#HappyDiwali pic.twitter.com/4jUzi5UKN5
-
खुशी और प्रकाश के त्यौहार #दीपावली पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।#HappyDiwali #HappyDiwali2023 pic.twitter.com/t8KKnjCQUs
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) November 12, 2023
उन्होंने कहा थाईलैंड और नीदरलैंड छोटा देश है. इन देशों ने हॉर्टिकल्चर में पूरी दुनिया की मार्केट में कब्जा कर रखा है. मिलेट्स के क्षेत्र में प्रदेश की सरकार बेहतर काम कर रही है. उत्तराखंड का मंडुवा, झंगोरा, रामदाना और अन्य मिलेट्स की मिलेट इंस्टीट्यूट हैदराबाद में टेस्टिंग की गई, जिसमें प्रदेश का मिलेट सबसे बेहतर पाया गया. उन्होंने कहा कि जहां अन्य बीजों में 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है तो वहीं मिलेट के क्षेत्र में 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है.
