बागेश्वर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई के चुनाव संपन्न, कवि जोशी बने अध्यक्ष

author img

By

Published : Sep 15, 2022, 11:52 AM IST

trade board in Bageshwar

बागेश्वर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कवि जोशी बने हैं. कवि जोशी ने 443 व सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया ने 297 मतों से जीत दर्ज की है.

बागेश्वर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल (Provincial Industry Trade Board) जिला इकाई द्वारा नगर व्यापार मंडल चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए है. अध्यक्ष पद पर कवि जोशी (president Kavi Joshi) ने 443 व सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया (secretary Pushkar Kirmolia) ने 297 मतों से जीत दर्ज की है. उपाध्यक्ष पर हेमू जोशी 85 व सहसचिव पद पर राहुल साह ने 186 मतों से विजय हासिल की है.

नगर व्यापार मंडल चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार व प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल की देखरेख में वोटों की गिनती शुरू हुई. कुल पंजीकृत 1,463 व्यापारियों में से 1,257 व्यापारियों ने मतदान किया था, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कवि जोशी ने 688 प्राप्त किये, दयाल पांडे 66, दीपक जोशी 245 देवेंद्र अधिकारी 95 और राजेंद्र उपाध्याय 150 को मत प्राप्त हुए.
पढ़ें- King Cobra का गढ़ बनता जा रहा नैनीताल, गर्म स्थान के सांप की ठंडी जगह पर घुसपैठ

उपाध्यक्ष पद के लिए हेम जोशी को 515 मत (जीते), गिरीश बिष्ट को 430 मत, जगदीश चंद्र पाठक को 202 मत, राजेंद्र लाल साह को 99 मत मिले. सचिव पद पर पुष्कर किरमोलिया को 567 (जीते), भूपेंद्र जोशी को 261, राजेन्द्र ओली 270, राजेन्द्र सिंह को 141 को मत प्राप्त हुए. सह सचिव पद पर मंटू भरड़ा 528 (जीते), राहुल साह 714 को मत प्राप्त हुए.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.