ताकुला में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन, महेश नेगी बने ब्लॉक अध्यक्ष

author img

By

Published : Nov 7, 2022, 3:29 PM IST

Etv Bharat

ताकुला में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें महेश नेगी ब्लॉक अध्यक्ष बने हैं. वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर शेर सिंह बिष्ट को चुना गया है.

सोमेश्वर: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ताकुला की एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें नई कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें महेश नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया. कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया. सभी ने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया.

नई कार्यकारिणी में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर शेर सिंह बिष्ट, महासचिव निर्मल नयाल एवं गर्वित कुमार, उपाध्यक्ष पप्पू लाल, सचिव पद पर सुशील कांडपाल एवं महेश पंत को निर्विरोध चुना गया. नवगठित ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष महेश नेगी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती तथा भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया.

पढ़ें- उत्तराखंड की तर्ज पर हिमाचल की जनता भी बदलेगी रिवाज: CM पुष्कर सिंह धामी

इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. बैठक में जिला पंचायत सदस्य योगेश बाराकोटी, गिरीश चंद्र लोहनी, सुनील बाराकोटी, आशीष कुमार, नारायण सिंह, गीतेश नगरकोटी, उम्मेद सिंह भंडारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.