पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पैतृक गांव में की पूजा अर्चना, बुजुर्गों के पैर भी छुए, देखिए तस्वीरें...
Updated: Nov 16, 2023, 5:13 PM |
Published: Nov 16, 2023, 4:10 PM
Published: Nov 16, 2023, 4:10 PM
Follow Us 

भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं. जहां एमएस धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली भी गए. उनका यह गांव अल्मोड़ा जिले के जैंती तहसील में है. धोनी ने अपने गांव में कुल देवता की पूजा भी की. इसके अलावा अपने पैतृक घर भी गए. वहीं, एमएस धोनी ने गांव के मोहल्ले में बुजुर्गों के पैर भी छुए और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी रावत पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश में रंगे नजर आए. ग्रामीण भी उनको अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए. सभी ने एमएस धोनी के साथ सेल्फी खिंचवाई.

1/ 14
भारत किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी रावत के साथ कुमाऊं भ्रमण पर हैं. ल्वाली के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले साल 2003 में अपने परिजनों के साथ गांव आए थे. अब 20 साल बाद एमएस धोनी दोबारे अपने गांव ल्वाली आए हैं. महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष का माहौल रहा. ग्रामीणों और युवाओं ने उनके साथ जमकर तस्वीरें भी खिंचवाई. इस दौरान ग्रामीणों की धोनी से काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई. बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी साक्षी रावत का बर्थ डे सेलिब्रेट करने उत्तराखंड आए हैं. जहां भी एमएस धोनी जाते हैं, वहां पर फैन उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए उत्सुक रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी वो खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत एक क्रिकेट विश्व कप 2011 का जीत चुका है. साथ ही एक T20 वर्ल्ड कप भी भारत के नाम कर चुके हैं.
Loading...
Loading...
Loading...