ETV Bharat / state

काशी विश्वनाथ धाम में पकड़े गए 3 संदिग्ध, खुफिया विभाग कर रहा पूछताछ

श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को 3 संदिग्ध पकड़े गए है. CRPF के जवानों ने गेट नंबर 4 से तीनों संदिग्ध युवकों को पकड़ा है.

Kashi Vishwanath Dham
Kashi Vishwanath Dham

Published : November 14, 2022 at 7:54 AM IST

|

Updated : November 14, 2022 at 9:12 AM IST

Choose ETV Bharat

वाराणसीः श्री काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को 3 संदिग्ध पकड़े गए है. परिसर में मौजूद CRPF के जवानों ने शक के आधार पर गेट नंबर 4 से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा. तीनों युवक झारखंड के गिरीडीह के रहने वाले हैं. काशी विश्वनाथ धाम गेट नंबर 4 से रविवार की शाम आरती के समय 3 संदिग्ध परिसर में घुस गए. इसमें दो युवक दूसरे समुदाय के बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक तीनों के कब्जे से किसी तरह का कोई प्रतिबंधित सामान या अन्य कुछ ऐसी वस्तु नहीं मिली. चौक थाने में तीनों से आईबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की.

एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगाद्वार से आगे वाले एरिया में तीन युवक घूम रहे थे. इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों और इंटेलिजेंस टीम ने शक होने के आधार पर उनसे पूछताछ की. पूछताछ में दो युवकों ने खुद को अन्य समुदाय का बताया जबकि एक हिंदू था.

पूछताछ के दौरान दो अन्य युवकों ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि यहां पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है. वह अपने दोस्त के साथ बनारस घूमने आए थे और वह भी यहां आ गए. फिलहाल पुलिस ने उनसे पूछताछ की है और उनके पास से कोई ऐसी चीजें बरामद नहीं हुई है. जिस पर शक कराया जा सके लेकिन इंटेलिजेंस और केंद्रीय खुफिया विभाग की टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं. बताया जा रहा है कि काशी विश्वनाथ धाम में गैर समुदाय के दो युवकों के प्रवेश से सुरक्षा तंत्रों में हलचल मच गई और तीनों को गेट नंबर चार के पास ही बिठा लिया गया.

ये भी पढ़ें- कानपुर में दुकानदार की हत्या, लाश को डीप फ्रीजर में छिपाया

Last Updated : November 14, 2022 at 9:12 AM IST