बारिश ने बढ़ाया यमुना नदी का जलस्तर...चेतावनी जारी

author img

By

Published : Sep 20, 2021, 9:10 AM IST

बारिश ने बढ़ाया यमुना नदी का जलस्तर

यूपी सहित आसपास के राज्यों में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है. न्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित केसी घाट पर पांच सीढ़ियां पानी मे डूब चुकी है, तो वहीं यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब पहुंच ने लगा है.

मथुरा: यूपी सहित आसपास के राज्यों में हो रही लगातार बारिश के चलते मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है. वृन्दावन परिक्रमा मार्ग स्थित केसी घाट पर पांच सीढ़ियां पानी मे डूब चुकी है, तो वहीं यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब पहुंच ने लगा है. केसी घाट पर हर रोज सुबह शाम आरती हुआ करती थी, आज उसी स्थान पर आज पानी भरा हुआ है.


यमुना नदी का बढ़ा जल स्तर
यूपी सहित आसपास के राज्यों में कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है. जनपद में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है. वृंदावन के केसी घाट पर प्राचीन आरती स्थल पर भी पानी भर चुका है. यमुना नदी का जल भर जाने के कारण पांच सीढ़ियां डूब चुकी हैं तो वहीं जिला प्रशासन द्वारा यमुना नदी के तटीय स्थान पर रहने वाले लोगों के लिए सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है.

बारिश ने बढ़ाया यमुना नदी का जलस्तर
कुछ इलाकों में भरा यमुना का पानीयमुना नदी का लगातार बढ़ते जल स्तर को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी हुई है. वृंदावन के कुछ इलाके, चीर घाट, पानी घाट और यमुना नदी के किनारे रह रहे झोपड़ियों मे पानी आज आने के कारण लोग भयभीत है.खतरे के निशान की करीब यमुना नदीहरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ जाने के बाद यमुना नदी एक बार फिर विकराल रुप धारण कर रही है. बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना नदी खतरे के निशान के करीब आने लगी है. जिसके कारण जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है. बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा हालात को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है.उमेश खंडेलवाल श्रद्धालु ने बताया पिछले पांच दिनों से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है, जिसके कारण प्राचीन आरती स्थल केसी घाट पर पानी भरा हुआ है. पांच सीढ़िया पानी के कारण डूब चुकी है. मगर फिरभी दूरदराज से हजारों श्रद्धालु मंदिरो के दर्शन करने के लिए पहुंच रहा है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.