Weather in Uttar Pradesh : पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही बढ़ने से पारे का मिजाज हुआ नरम

author img

By

Published : Mar 10, 2023, 10:03 AM IST

Etv Bharat

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण यूपी (Weather in Uttar Pradesh) के आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है. इसके चलते गर्मी के मिजाज में नरमी देखने को मिल रही है. इससे कई जिलों में अधिकतम तापमान भी लुढ़क गया है.

लखनऊ : मार्च में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे दिन में पड़ने वाली भीषण गर्मी से राहत मिली है. इसके साथ ही अधिकतम तापमान में लगातार हो रही वृद्धि में भी कमी दर्ज की गई है. ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास चल रहा है. 2-3 जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक तो कुछ जिलों में 2 डिग्री सेल्सियस कम व ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रिकॉर्ड किया गया. जिससे दिन में होने वाली गर्मी से प्रदेशवासियों को कुछ राहत मिली हुई है.मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

प्रमुख शहरों का तापमान : लखनऊ राजधानी लखनऊ में गुरुवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही. दिन में आसमान साफ रहा. कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही रहने के साथ ही तेज धूप खिली. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिन में आसमान साफ रहेगा, तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आगरा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है. इसके कारण उत्तर प्रदेश के पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CM Yogi का मिर्जापुर दौरा आज, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर जाएंगे

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.