LIVE: बीजेपी कार्यालय पहुंचा पार्थिव शरीर, लगे 'कल्याण सिंह अमर रहें' के नारे

author img

By

Published : Aug 22, 2021, 7:56 AM IST

Updated : Aug 22, 2021, 2:37 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (kalyan singh) का शनिवार शाम को राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. कल्याण सिंह (kalyan singh) काफी दिनों से पीजीआई में भर्ती थे. उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है. अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (kalyan singh) का शनिवार शाम को राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. वह 89 साल के थे. कल्याण सिंह काफी दिनों से पीजीआई में भर्ती थे. उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर है. शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी दुखी हैं. विपक्ष ने भी अपना दु:ख व्यक्त किया है. राजनीतिक दलों के बड़े नेता रविवार सुबह से ही उन्हें श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंच रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचा. भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह अमर रहें के नारे लगाए. जय श्रीराम के नारे से पूरा भाजपा कार्यालय गूंज गया. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय से बाहर आ आए.

पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके परिजनों से बातचीत की. पीएम ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बीच से दलित और पिछड़ों के आवाज को संबल देने वाला नेता आज चला गया.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि.

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया.


सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे कल्याण सिंह के आवास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (swatantra dev singh) ने कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कल्याण सिंह के आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

सीएम योगी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि.

अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहीं बड़ी हस्तियां

रविवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करने पहुंचे. मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत राजधानी लखनऊ आकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार ने कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. मंत्री दारा सिंह चौहान भी पहुंचे. योगी सरकार में राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दी श्रद्धांजलि
बहुजन समाज पार्टी (bsp) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (mayawati) रविवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (kalyan singh) के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. रविवार सुबह वह कल्याण सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पहुंचीं. मायावती ने कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह व कल्याण के पोते संदीप सिंह से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि इस दु:ख की घड़ी में बहुजन समाज पार्टी उनके साथ है.

बसपा अध्यक्ष मायावती ने दी श्रद्धांजलि.

मायावती ने कहा कि कल्याण सिंह से उनके रिश्ते अच्छे थे. उनका निधन व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी क्षति है. उनका पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित, पिछड़ों, गरीबों को न्याय दिलाने और उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा. उनके सामने तमाम तरह की चुनौतियां भी रहीं. वह लगातार समाज की सेवा करते रहे. उनके निधन से एक बड़ी क्षति हुई है. मायावती ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Last Updated :Aug 22, 2021, 2:37 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.