जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधान परिषद में बने नेता सदन

author img

By

Published : May 20, 2022, 4:08 PM IST

etv bharat

योगी आदित्यनाथ सरकार में जलशक्ति मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है. विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव सिंह को दी गई है.

लखनऊः जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के प्रस्ताव पर विधान परिषद में ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के प्रस्ताव पर विधान परिषद में ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

विधान परिषद सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्र देव सिंह को विधानपरिषद में नेता सदन बनाए जाने का प्रस्ताव सभापति मानवेंद्र सिंह को भेजा था. जिसे अनुमोदित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह को नेता सदन बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें- 27 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, पहले भी काट चुके हैं 19 माह की जेल

2022 के विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह की बड़ी भूमिका रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी नेताओं में शामिल स्वतंत्र देव सिंह को नेता सदन जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे स्वतंत्र देव सिंह को ये जिम्मेदारी देने के पीछे बीजेपी नेतृत्व की कोशिश है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी व्यक्ति को मनोनीत किया जाना है. ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है. विधान परिषद में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा नेता सदन थे. इस बार मंत्रिमंडिल में उन्हें स्थान नहीं मिला, जिसके बाद स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.