युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फर्रुखाबाद में एक युवक ने नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फर्रुखाबाद: जिले में बुधवार रात नीम के पेड़ से मफलर से फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.
यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना में विद्यालय संचालक की मौत, दो घायल
रात में घर से निकला था
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जिंदापुर निवासी शिवम (20) पुत्र निर्मल सिंह बीती रात घर से चला गया था. इसके बाद उसने गांव से लगभग कुछ दूरी पर नलकूप के पास नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह गांव के राधेश्याम निकले तो उन्होंने शिवम के शव को पेड़ से लटकते देखा. इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा.
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह मौके पर आ गए. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. शिवम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

