सरकार बनी तो किसानों का कर्जा होगा माफ और बिजली का होगा हाफ: कांग्रेस

author img

By

Published : Oct 28, 2021, 9:25 AM IST

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी

कांग्रेस भी किसान रैली का आयोजन गोरखपुर में करेगी, इस कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी मुख्य तौर पर उपस्थित होकर जनता और किसानों से रूबरू होंगी. प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे से पहले उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी बस्ती आए, प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे के लिए बस्ती में चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

बस्ती: चुनावी आहट शुरू होते ही प्रदेश की क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां चुनावी मैदान में आ गई हैं, 2022 के चुनावी समर में हर पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता के लिए जद्दोजहद कर रही है. क्योंकि कहा यह जाता है कि दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है. प्रदेश की जनता और किसानों को अपने पाले में लाने के लिए हर सियासी पार्टियां उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां और यात्राएं करनी शुरू कर चुकी हैं. कांग्रेस भी किसान रैली का आयोजन गोरखपुर में करेगी, इस कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी मुख्य तौर पर उपस्थित होकर जनता और किसानों से रूबरू होंगी. प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे से पहले उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेश मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी बस्ती आए, प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे के लिए बस्ती में चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

पत्रकार वार्ता के दौरान सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की हालत किसी से छिपी नहीं है, किसान दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूरी पर बैठे किसानों से मिलने के लिए उनके पास वक्त नहीं है, यही नहीं उन पर तीन काले कानून जबरन लागू किए जा रहे हैं. महंगाई ने किसानों को लगभग मार दिया है, आज डीजल, खाद और खेती किसानी की वस्तुएं महंगाई की मार झेल रहे हैं. लेकिन किसान की मदद करना तो दूर की बात है आवाज उठाने पर उनको गाड़ी से कुचल दिया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी


प्रियंका जी के सात वचन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारी पार्टी महिलाओं को 40% टिकट देने के लिए कटिबद्ध है, उन्होंने कहा कि अगर सरकार आती है तो दो बेटियों को फ्री स्मार्टफोन, फ्री इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देगी. यही नहीं यदि कोई गरीब गंभीर बीमारी से जूझता है तो उसकी बीमारी में 10 लाख तक का खर्चा हमारी सरकार वाहन करेगी.

यह भी पढ़ें-UP: पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मुकदमा

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि हमारी जहां सरकार है, वहां पर एमएसपी 25 सौ तक मिल रही है, तो वहीं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार महज 18 सौ से 19 सौ एमएसपी ही किसानों को दे रही है. किसानों का कर्जा माफ और बिजली का कर्जा हाफ करने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है. प्रियंका के सियासी टूर के विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस के पहरे के बावजूद भी प्रियंका गांधी पीछे के रास्ते से निकलकर लखीमपुर पहुंची क्योंकि हमारी नेता की नीयत साफ है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.