ETV Bharat / state

Amroha Viral Video : फिल्म पठान पर कमेंट करने को लेकर थियेटर में मारपीट, चले लात-घूंसे

पठान फिल्म (Pathan Film) के रिलीज के पहले दिन अमरोहा के एक थियेटर के बाहर मूवी पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

etv bharat
थियेटर में मारपीट
author img

By

Published : January 27, 2023 at 1:35 PM IST

|

Updated : January 27, 2023 at 5:05 PM IST

Choose ETV Bharat
थियेटर में मारपीट

अमरोहा: जिले में पठान मूवी को देखने के लिए दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. नगर कोतवाली क्षेत्र के माधव पैलेस में पठान फिल्म देखने आए दर्शकों के दो गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले और थिएटर मे काफी देर तक हंगामा हुआ.

बताया जा रहा है कि मूवी पर कमेंट करने को लेकर ये पूरा विवाद हुआ, जिसमें एक पक्ष मूवी का विरोध कर रहा था और दूसरा पक्ष फिल्म का समर्थन कर रहा था. इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है भारी संख्या में दर्शकों के बीच मारपीट हो रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है इसके बाद ही पूरी वजह स्पष्ट हो पाएगी. इस मामले में सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि एक ही समुदाय के 2 पक्षों के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस ने अब तक इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बरेली में मूवी देखने गए लोगों में मारीपट, युवक के कपड़े उतारे
पठान फिल्म को लेकर बरेली के एक मॉल में मारपीट हो गई. दो गुटों में इतनी मारपीट हुई कि कई लोग घायल हो गए. मारपीट के दौरान युवक के कपड़े तक फाड़ दिए. पहले तो मॉल के सुरक्षा गार्डों ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस बुलानी पड़ी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामला संभाला.

घटना बुधवार देर रात की है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.बताया जा रहा है कि कुछ लोग पठान फिल्म का अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे. मोबाइल से रिकॉर्डिग करते समय सिनेमा घर के अन्य दर्शक परेशान हुए तो उन्होंने मॉल के सुरक्षा गार्डों से इसकी शिकायत की. टोकने पर युवकों और मॉल के सुरक्षा गार्डों में जमकर बहस हुई और बात कहासुनी से मारपीट में बदल गई. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इसमें कई लोग घायल भी हो गए.

पढ़ेंः Bareilly में पठान फिल्म देखने गए लोगों में मारपीट, मॉल में युवक के कपड़े तक उतारे, वीडियो वायरल

Last Updated : January 27, 2023 at 5:05 PM IST