सिक्का डालने के बहाने यमुना में कूदी युवती, सीमा विवाद में उलझी यूपी व हरियाणा पुलिस

author img

By

Published : Aug 13, 2022, 10:35 PM IST

etv bharat

यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ से एक युवती ने यमुना नदी में सिक्का डालने के बहाने छलांग लगा दी. रेस्क्यू करने की जगह दोनों राज्यों की पुलिस घंटों तक सीमा विवाद में उलझी रही है.

बागपतः यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा की तरफ एक युवती ने पुल से यमुना में छलांग लगा दी. यमुना में सिक्का डालने के बहाने युवती ने पहले तो यमुना को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उसके बाद यमुना में छलांग लगा दी. युवती यमुना नदी में बह गई है, जिसका अब तक सुराग नहीं लग पाया है. वहीं, पहले तो पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. इसके बाद हरियाणा की तरफ घटना का होना पाया गया. फिलहाल हरियाणा पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

यमुना में डूबी युवती मुजफ्फरनगर जनपद की रहने वाली है, जिसका नाम नीतू बताया जा रहा है. युवती के जीजा ने बताया कि वे दोनों बाइक पर सवार होकर हरियाणा के सोनीपत से वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे थे, जैसे ही वह यूपी हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी पर पहुंची तो उसने अपने जीजा से यमुना में सिक्का डालने की बात कही और बाइक रुकवाई. युवती ने उतरकर पहले तो यमुना को नमस्कार किया और उसके बाद चप्पल उतार कर यमुना में छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.

पढ़ेंः कानपुर में वर्चस्व कायम रखने के लिए दबंगों ने मासूम को जमकर पीटा

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.