अयोध्या की विदुषी सिंह पहले ही प्रयास में बनी IAS, 13वी रैंक लाकर किया जिले का नाम रोशन

author img

By

Published : May 24, 2023, 2:51 PM IST

दुषी सिंह ने

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का परिक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. धर्म नगरी अयोध्या की विदुषी सिंह 13वीं रैंक पाकर पहले ही प्रयास में आईएएस बन गईं.

यूपीएससी में 13वीं रैंक लाने वाली विदुषी सिंह ने बताया.

अयोध्या: संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सर्विस एग्जाम 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. धर्म नगरी अयोध्या की रहने वाली विदुषी सिंह ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है. इतना ही नहीं विदुषी ने (यूपीएससी) में 13वीं रैंक पाकर ना सिर्फ अपना और अपने परिवार का बल्कि अयोध्या जनपद का नाम भी रोशन किया है.

रामनगरी अयोध्या के जेबी पुरम कॉलोनी की रहने वाली विदुषी सिंह ने आईएएस की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है. उनकी इस सफलता के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है. वहीं सफल प्रतियोगी विदुषी सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सदस्यों को और अपनी मेहनत को दिया है. पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास करने वाली विदुषी सिंह के पिता दीपेंद्र प्रताप सिंह पावर कारपोरेशन में इंजीनियर हैं. जबकि उनकी मां प्रीति सिंह प्रधानाध्यापिका हैं.

आईएएस की परीक्षा पास कर 13वी रैंक पाने वाली विदुषी सिंह ने बताया कि उनके परिवार के लोगों को इस बात का विश्वास था कि वह एक दिन अपने प्रयास में सफल होंगी. विदुषी सिंह ने असफल होने वाले प्रतियोगिताओं को एक मैसेज देते हुए कहा कि हम पूरे साल चाहे जितने प्रयास करें. लेकिन हमारा लक्ष्य मुख्य परीक्षा वाला दिन पर ही होना चाहिए. उस दिन हम पूरी तैयारी के साथ अपना सर्वोत्तम देने का अगर प्रयास करते हैं, तो निश्चित ही सफलता हाथ लगती है. विदुषी सिंह का कहना है कि आगे चलकर वह देश की सेवा करना चाहती हैं. वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- महंत राजू दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया सामाजिक आतंकवादी, बोले- इनका एनकाउंटर होना चाहिए

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.