आगरा की जांबाज महिला, फरार हो रहे चोर को दबोचा
आगरा जिले के गणेश नगर के एक घर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है. वहीं चोरी करने के बाद फरार होते वक्त घर में मौजूद महिला ने एक चोर को पकड़कर शोर मचा दिया, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने उस चोर को पकड़ लिया.
आगरा : जिले के गणेश नगर के एक घर में चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है. चोरी करने के बाद फरार होते वक्त घर में मौजूद महिला ने एक चोर को पकड़कर शोर मचा दिया. जिसके बाद आस-पास के लोगों ने चोर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी.
दरअसल, चोरी की यह घटना थाना एत्मादुद्दौला के चौकी फाउंड्री नगर क्षेत्र के गणेश नगर की है. पीड़ित महिला ने बताया कि वह कमरे के बाहर आंगन में सो रही थी. जबकि घर के अन्य लोग अंदर सो रहे थे. सुबह करीब 4 बजे पीछे के घर से चार-पांच चोर छत पर चढ़कर आए और उनके घर में घुस गए. चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें से लाखों के सोने, चांदी के जेवरात चुराकर ले जाने लगे. इसी दौरान अचानक महिला की नींद टूट गई. अजनबी लोगों को वहां से जाते देख, महिला ने एक चोर को कस के पकड़ लिया.

