FIFA ने U-17 महिला 2022 विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर 'इभा' का अनावरण किया

author img

By

Published : Oct 11, 2021, 5:33 PM IST

AIFF  FIFA  official mascot  football news  latest updates  U-17 World Cup  women sport  sports News  Women World Cup India 2022  FIFA World Cup

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर 'इभा' का अनावरण किया.

नई दिल्ली: फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने सोमवार को अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 के आधिकारिक शुभंकर इभा का अनावरण किया. इभा एशियाई शेरनी है, जो महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है.

फीफा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इभा का लक्ष्य पूरे भारत और दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को अपनी क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करना है. टूर्नामेंट का आयोजन भारत में अगले साल 11 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा. शुभंकर की घोषणा अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर की गई.

यह भी पढ़ें: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने बहरीन को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में 5-0 से हराया

फीफा की मुख्य महिला फुटबॉल अधिकारी सराई बरेमैन ने कहा, इभा एक मजबूत, चंचल और आकर्षक एशियाई शेरनी है, जिसका उद्देश्य टीम वर्क, लचीलापन, दयालुता और दूसरों को सशक्त बनाने के जरिए महिलाओं और लड़कियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करना है. इसके अलावा उसके नाम का अर्थ खासी में अनुवाद करने पर अच्छे फैसले करने वाला है. उम्मीद है कि इभा भारत और दुनिया भर की लड़कियों को सही फैसले करने और अपनी पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.

उन्होंने कहा, इभा वास्तव में एक रोमांचक और प्रेरक चरित्र है, जिसका भारत और दुनिया भर के युवा प्रशंसक अगले साल भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप से पहले लुत्फ उठाएंगे.

यह भी पढ़ें: कतर में खेले जाने वाला विश्व कप नेमार का आखिरी वैश्विक टूर्नामेंट होगा

बरेमैन ने कहा, साल 2022 निश्चित रूप से महिला फुटबॉल के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण साल है. खेल के भविष्य के सितारे भारत में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष और स्थानीय आयोजन समिति के चेयरमैन प्रफुल्ल पटेल ने कहा, आधिकारिक शुभंकर इभा का अनावरण फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 की मेजबानी की राह में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इभा साहस और ताकत का प्रतीक है, जो हर महिला के मूल गुण हैं. साथ ही टूर्नामेंट की जीवंतता और दूरदर्शी भावना को भी दर्शाते हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.