Flood In Agra: देखिए, ताजनगरी में बाढ़ की भयावह तस्वीरें
Updated: Jul 21, 2023, 2:58 PM |
Published: Jul 20, 2023, 10:49 PM
Published: Jul 20, 2023, 10:49 PM
Follow Us 

आगरा में यमुना उफान पर है. भले ही हर घंटे यमुना का जलस्तर गिर रहा है. लेकिन, अभी भी यमुना खतरे के निशान के पार करके बह रही हैं. 45 साल बाद यमुना ताजमहल का दीवार छू कर बह रही है. यमुना किनारे के छह स्मारकों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है. जिले की पांच तहसील के 45 से ज्यादा गांव, 15 काॅलोनी और बस्ती में यमुना का पानी घुस गया है. आगरा में आई बाढ को समझें इन तस्वीरों से...

1/ 16
आगरा में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना का जल स्तर काफी बढ़ गया है. 45 साल के बाद यमुना का पानी ताजमहल की दीवार तक आ गया है. यमुना में बढ़ने पानी को देख लोगों को लग रहा है कि अब ये पानी ताजमहल के अंदर घुस जाएगा, जिससे एतिहासिक इमारत में दिक्कत हो सकती है. इसी के साथ यमुना किनारे स्थित राष्ट्रीय महत्व के संरक्षित स्मारक व बगीचों को बाढ़ के पानी से भारी नुकसान हुआ है. महताब बाग में पानी भर गया है, जिसे पर्यटकों के लिए बंद करना पड़ा है. बेबी ताज के नाम से मशहूर एत्माउद्दौला के पिछले हिस्से में यमुना किनारे स्थित कोठरियां डूब गई हैं. एत्माउद्दौला की पिछली दीवार को छूकर यमुना बह रही है. यहां नूरजहां की कब्र से आगे पर्यटकों को नहीं जाने दिया जा रहा है और बारादरी में जाने पर रोक है. इसी के साथ कई गांवो में तो नाव चलानी पड़ रही है. रेस्क्यू टीम लगातार लोगों को बचा रही है.
Loading...
Loading...
Loading...