लखनऊ में बीजेपी की अहम बैठक आज, निकाय चुनाव और सेवा पखवाड़ा पर होगी चर्चा

author img

By

Published : Sep 13, 2022, 7:00 AM IST

Etv Bharat

उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव और भारतीय जनता पार्टी के 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक (UP BJP meeting in Lucknow) आज दोपहर 12 बजे से पार्टी मुख्यालय पर होगी.

लखनऊ: यूपी बीजेपी की बैठक लखनऊ में (UP BJP meeting in Lucknow) होगी. इसमें निकाय चुनाव और सेवा पखवाड़ा को लेकर चर्चा होनी है. इसके बाद में अध्यक्ष और महामंत्री संगठन, भाजपा के सात मोर्चे के पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे. यह बैठक महत्वपूर्ण बताई जा रही है क्योंकि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव से पहले आम लोगों तक पहुंचेगी. जबकि इसके बाद में निकाय चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो जाएगा.


भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के अलावा सभी उपाध्यक्ष सभी महामंत्री मंत्री सचिव व अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक दोपहर करीब 12:00 बजे शुरू होगी और लगभग एक घंटे चलेगी. इसके बाद में भूपेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के सभी साथ मोर्चों के पदाधिकारियों से परिचयात्मक बैठक करेंगे.

इसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. कहने को तो यह परिचय संबंधित बैठकें होंगी.

प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन आने वाले समय में पार्टी की चुनौतियों से पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे. उनको यह भी बताएंगे कि निकाय चुनाव में 90% तक सफलता पाने के लिए किस तरह से उनको फील्ड में काम करना होगा. किस तरह से अब बूथ स्तर तक काम करना है और आम लोगों तक पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है, और सरकार के अच्छे कामों का प्रचार करना है, इन सारी बातों को बताया जाएगा.
ये भी पढ़ें- शंकराचार्य को लेकर विवाद होते रहे हैं, जानें कैसे चुने जाते हैं शंकराचार्य के उत्तराधिकारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.