जनता से बात करके कांग्रेस बनाएगी विधासभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र: सलमान खुर्शीद

author img

By

Published : Sep 19, 2021, 2:56 AM IST

congress will make manifesto after conversation with public says salman khurshid

कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी करके चुनावी घोषणा पत्र बनाएगी. यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (salman khurshid) ने शनिवार को प्रयागराज में कही.

प्रयागराज: कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी करके उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (up assembly election 2022) के लिए घोषणा पत्र बनाएगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने यहां की कई बस्तियों में जाकर आम लोगों से बातचीत करके, उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि यूपी के सीएम का नाम उचित समय पर प्रियंका गांधी ही घोषित करेंगी.

कांग्रेस की रणनीति बताते पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी भी पूरी ताकत से जुट गई है. कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी घोषणा पत्र में लोक लुभावने वादों के साथ ही जनता से जुड़ी समस्याओं और परेशानियों को भी शामिल करेगी. वर्तमान यूपी सरकार से जनता की क्या नाराजगी है, जनता सरकार के किन कार्यों से परेशान है, कौन सी सरकारी नीतियां जनता को पसंद नहीं आ रही हैं. इन सभी सवालों का जवाब सीधे जनता से जानने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है.कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को कांग्रेस नेतृत्व ने प्रयागराज की जनता से बातचीत करने के लिए भेजा है. यहां पहुंचकर सलमान खुर्शीद ने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार कुछ बस्तियों में जाकर लोगों से उनकी समस्याओं और परेशानियों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि लोगों ने उनको जो समस्याएं बतायी हैं, उससे बीजेपी की चिंता बढ़ने वाली है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता के बीच से आयी समस्याओं को देखते हुए जनभावना को केंद्रित करके घोषणा पत्र बनाया जाएगा.ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब के खिलाफ एक्शन में योगी सरकार, एक महीने में 1274 गिरफ्तार


सलमान खुर्शीद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा. इसकी घोषणा सही समय पर प्रियंका गांधी करेंगी. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस पर मंथन चल रहा है. नाम तय होने के बाद, सही समय पर उसका एलान किया जाएगा. देश और प्रदेश में कई दशकों तक सरकार में रहने वाली कांग्रेस पार्टी को अब जनता की समस्या जानने के लिए जनता के बीच जाना पड़ रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.