यूपी विधानसभा चुनाव 2022: ताजनगरी में 7 अक्टूबर को हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी

author img

By

Published : Sep 22, 2021, 8:47 PM IST

congress leader priyanka gandhi rally in agra on october 7

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 'मिशन-2022' को लेकर 7 अक्टूबर को आगरा आ रही हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा के रामलीला मैदान से यूपी में चुनावी हुंकार भरेंगी.

आगरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की आगरा में पहली जनसभा और रैली को लेकर कांग्रेसियों का जोश सातवें आसमान पर है. क्योंकि, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिशन-2022 को लेकर 'परिवर्तन का संकल्प, कांग्रेस ही विकल्प' नारा दिया है. प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 'प्रतिज्ञा यात्रा' को रवाना करेंगी. ईटीवी भारत ने प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम को लेकर यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह से विशेष बातचीत की.

जानकारी देते यूपी कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी 7 अक्टूबर को रामलीला मैदान से यूपी में चुनावी हुंकार भरेंगी. आगरा किला के सामने स्थित रामलीला मैदान में रैली के साथ सभा को भी संबोधित करेंगी. अपने नेता के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अभी से कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उनकी टीम ने आगरा में डेरा डाल दिया है. पहले टीम ने प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली और जनसभा का स्थल चुना. अब कांग्रेसियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं. यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 7 अक्टूबर को आगरा आ रही हैं. प्रियंका गांधी के आगरा में जनसभा और रैली को लेकर कांग्रेसियों के साथ ही शहर की जनता में उत्साह है. प्रियंका गांधी की सभा के लिए रामलीला मैदान को चुना गया है. इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है. इस रैली में एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसको लेकर अभी से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क में लगे हुए हैं. प्रदेश की जनता चाहे युवा हों, दलित हों या अन्य जाति के लोग हों, सभी प्रियंका गांधी की ओर बड़ी आशा भरी आंखों से देख रहे हैं.

यूपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रदेश और देश ही नहीं विदेशों में भी तमाम चाहने वाले हैं. वे अंतरराष्ट्रीय नेता हैं. आगरा की जनसभा और रैली में कांग्रेस के तमाम बड़े पदाधिकारी आएंगे. हमारा लक्ष्य आगरा की जनता को इस रैली से जोड़ना है. इसके लिए हम लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं. आगरा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 की जनसभा में तमाम सब्जबाग दिखाए थे.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आगरा के बाह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आगरा के बाह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने की भी बात कही गई थी. बेरोजगारी दूर करने की भी बात कही गई थी लेकिन आज भी तमाम युवा बेरोजगार हैं. इतना ही नहीं भाजपा जिस गंगाजल प्रोजेक्ट की बात कर रही है. वो गंगाजल प्रोजेक्ट कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आगरा के सांसद रहे राज बब्बर की देन है. उन्होंने ही इस पूरे प्रोजेक्ट को बनाया था. जिसे अब भाजपा अपना बता रही है. भाजपा की ओर से कांग्रेसी नहीं तमाम दूसरे दलों के विकास कार्यों को भी अपना बताकर के प्रचार प्रसार किया जा रहा है. बीजेपी ने रोजगार के नाम पर युवाओं को झुनझुना पकड़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- यूपी में मॉब लिंचिंग, पुलिस की मौजूदगी में आरोपी की बेरहमी से पीटकर हत्या


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आगरा के बाह में राहुल गांधी के साथ चुनावी सभा को संबोधित करने आई थीं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिनेस्टार राजबब्बर के लिए वोट मांगे थे. तब सिनेस्टार राजबब्बर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी थे. तब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जनसभा के बाद बाह से यूपी में 'अब न्याय होगा यात्रा' को रवाना किया था' कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूद थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.