राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची

author img

By

Published : Jun 23, 2022, 11:30 AM IST

Updated : Jun 23, 2022, 3:22 PM IST

राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना , Presidential election 2022

वह मयूरभंज जिले में स्थित अपने पैतृक शहर रायरंगपुर से सड़क मार्ग से बुधवार रात ओडिशा की राजधानी पहुंची थीं. इस दौरान करीब 280 किमी लंबे रास्ते पर लोगों ने उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं.

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने सभी से उनका साथ देने की अपील करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है. राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंच गई हैं.

सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों हस्ताक्षर कर रहे हैं. बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा भी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल हैं. बीजद ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है.

  • #WATCH | Odisha: NDA's Presidential candidate Droupadi Murmu leaves from MCL Guest House in Bhubaneswar, for the airport.

    She is leaving for Delhi and will file her nomination for the Presidential election tomorrow, June 24th. pic.twitter.com/UHccEBlTaK

    — ANI (@ANI) June 23, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

मुर्मू के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है. यहां पहुंचने के बाद मुर्मू का हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया. वह यहां ओडिशा भवन में ठहरी हैं. उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं. मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी.

अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी.

वहीं, इससे पहले हवाई अड्डे पर उनकी इकलौती बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा, देश के लोग मेरी मां को उनकी सादगी एवं मृदुभाषी स्वभाव के लिए पसंद करते हैं. वह परिवार की जिम्मेदारियां मुझे सौंपकर देश की सेवा करने के लिए जा रही हैं. इतिश्री मुर्मू भुवनेश्वर में एक बैंक में अधिकारी हैं और फिलहाल अपनी दो महीने की बेटी की देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश पर हैं.

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को भुवनेश्वर स्थित अपने विद्यालय यूनिट-दो गर्ल्स हाईस्कूल जाने का भी कार्यक्रम था, लेकिन भीड़ की वजह से उन्होंने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया था. मुर्मू के स्कूल और कॉलेज के कुछ शिक्षकों ने अतिथि गृह आकर उनसे मुलाकात की. उनके स्कूल की प्रधान अध्यापिका कल्याणी मिश्रा ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी पूर्व छात्रा भारत की अगली राष्ट्रपति बनने जा रही है.

पढ़ें: Presidential Election 2022: द्रौपदी मुर्मू पर ओडिशा सीएम पटनायक बोले- Proud Moment

झारखंड की पूर्व राज्यपाल मुर्मू ने रमा देवी वीमेंस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जो अब विश्वविद्यालय है. मुर्मू ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ओडिशा के सिंचाई विभाग में काम भी किया.

Last Updated :Jun 23, 2022, 3:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.