ETV Bharat / bharat

खेत में काम करने गए मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक महिला की मौत 9 झुलसे

गुजरात के सूरत जिले में आसमानी बिजली गिरने से 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई. ये सभी मजदूर थे और एक खेत में फसल काटने के लिए गए थे. इसी दौरान तेज बिजली के साथ यहां बारिश होने लगी. Lightning fell, Lightning fell on laborers

Worker dies due to lightning
बिजली गिरने से मजदूर की मौत

Published : November 26, 2023 at 7:06 PM IST

Choose ETV Bharat

सूरत: गुजरात में सूरत जिले के बारडोली तालुका के मढ़ी के पास एक गांव में मिर्च काटने जा रहे मजदूरों पर बिजली गिर गई. इस हादसे में करीब 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. सभी मजदूर बारडोली तहसील के कराचका गांव के रहने वाले थे.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बारडोली तहसील के एक गांव में रहने वाले सुरेशभाई रानियाभाई चौधरी के खेत में मिर्च तोड़ने के लिए मजदूर आए थे. रविवार की सुबह जब मजदूर मिर्च काट रहे थे, तभी अचानक तेज बिजली चमकने के साथ बारिश होने लगी और मजदूर बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए. अचानक उस पेड़ पर आसमान से बिजली गिर गई, जहां खड़े मजदूर गंभीर तौर पर झुलस गए.

जैसे ही खेत मालिक को पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और सभी को अलग-अलग वाहनों से कड़ोद अस्पताल पहुंचाया गया. जिसमें से 40 वर्षीय सुमन हरीश हलपति (निवासी वाड फालिन, करचाका) की मौत हो गई. गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को बारडोली के सरदार मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

खेत मालिक सुरेशभाई चौधरी ने बताया कि जब हमारे खेत में मिर्च काटने का काम चल रहा था, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई. मजदूर आश्रय लेने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े थे. तभी बिजली गिरने से मजदूर गंभीर रूप से झुलस गये. दुर्भाग्य से एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य को कडोद और बारडोली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.