पंचायत समिति चुनाव परिणामः सिरोही में भाजपा के सामने टिक नहीं पाई कांग्रेस, 17 में से 3 सीटों पर ही करना पड़ा संतोष...रेवदरा में 13 सीटों पर भाजपा कायम

author img

By

Published : Sep 4, 2021, 9:00 PM IST

Updated : Sep 4, 2021, 10:45 PM IST

पंचायत राज चुनाव 2021, परिणाम  Panchayat Raj Election 2021 Result

सिरोही में हुए पंचायत चुनाव 2021 के परिणाम आने के बाद सिरोही पंचायत समिति में भाजपा का ही दबदबा रहा. 17 सीटों में से कांग्रेस के खाते में केवल 3 सीटें ही गई.

सिरोही. जिले में पंचायत राज चुनाव 2021 के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए. परिणामों कि बात करें तो सिरोही पंचायत समिति में भाजपा कि जबरदस्त आंधी चली. इसमें कांग्रेस कही टिक नहीं पाई. 17 सीटों में से 14 भाजपा के खाते में और 3 कांग्रेस के खाते में गई है.

पढ़ेंः पंचायत समिति चुनाव: मंत्री परसादी लाल और लालचंद कटारिया पास, सुभाष गर्ग, भजन लाल और राजेंद्र यादव फेल...ममता भूपेश का रिजल्ट 50-50

वार्ड संख्या 1 से भाजपा के माधोसिंह परमार ने 780 वोट, वार्ड संख्या 2 से कांग्रेस की सीता देवी मेघवाल ने 236 वोट, वार्ड संख्या 3 से भाजपा की रेखा देवी पुरोहित ने 597 वोट, वार्ड संख्या 4 से भाजपा की कुसुम कुंवर ने 1317 वोट, वार्ड संख्या 5 से भाजपा के हंसमुख मेघवाल ने 1161 वोट, वार्ड संख्या 6 से भाजपा की रंजन देवी ने 662 वोट, वार्ड संख्या 7 से भाजपा की विमला माली ने 55 वोट, वार्ड संख्या 8 से भाजपा के गोरधन सिंह ने 180 वोट, वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस के तरेसा राम ने 136 वोट, वार्ड नंबर 10 से भाजपा के जीतू गर्ग ने 708 वोट, वार्ड नंबर 11 से भाजपा के लक्ष्मण सिंह, वार्ड 12 से भाजपा की कमला देवी ने 622 वोट, वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के नंदकिशोर ने 170 वोट, वार्ड नंबर 14 से भाजपा की गीता देवी ने 822 वोट, वार्ड नंबर 15 से भाजपा के नारायण सिंह देलदर ने 635 वोट, वार्ड नंबर 16 से भाजपा के राजाराम ने 762 वोट, वार्ड नंबर 17 से भाजपा की मनीषा राजपुरोहित ने जीत हासिल की है.

रेवदर पंचायत समिति के रिजल्ट घोषित, भाजपा ने मारी बाजी

सिरोही पंचायतराज चुनाव के परिणाम घोषित हो गए. सिरोही जिले की रेवदर पंचायत समिति में भाजपा ने बाजी मारी और 21 में से 13 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया. वहीं, 7 सीटों पर कांग्रेस बाजी मारने में सफल रही. 1 सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की. पूर्व में प्रधान रह चुके बीजेपी कालूराम चौधरी ने का जादू इस बार नहीं चल सका. कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवड़ा ने रोमांचक मुकाबले में बड़े अंतर से जीत हासिल की.

पढ़ेंः पंचायत चुनाव 2021 : जयपुर पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा भारी...22 में से 10 पर कांग्रेस, 8 पर बीजेपी, 3 पर निर्दलीय, 1 पर RLP का बोलबाला

रेवदर पंचायत समिति के परिणाम इस प्रकार हैं, वार्ड 01 से भाजपा की सुन्नी देवी, 03 से कांग्रेस की दानुदेवी, 05 से भाजपा के प्रागाराम, 06 से कांग्रेस की सोवन कंवर, 07 से भाजपा की प्रभावती जोशी, 08 से कांग्रेस के तखतसिंह, 09 से भाजपा की रेसुदेवी, 10 से भाजपा की कमला देवी, 11 से निर्दलीय शंकरलाल, 12 से भाजपा राधिका देवी, 13 से नरेश कुमार भाजपा, 14 से भाजपा नरसाराम, 15 से कांग्रेस परबाराम, 16 से भाजपा दिव्या घांची, 17 से कांग्रेस दौलाराम, 18 से कांग्रेस राजेश्वरी कुंवर, 19 से भाजपा उर्मिला वैष्णव, 20 से कांग्रेस सुरताराम, 21 से भाजपा प्रतापराम मेघवाल जीते.

आबूरोड पंचायत समिति परिणाम

आबूरोड पंचायत समिति के परिणाम इस प्रकार है. 01 से कांग्रेस के रणजीत कुमार, 02 से कांग्रेस की नीलम राठौड़, 03 से कांग्रेस के ललित सांखला, 04 से भाजपा के हुसाराम, 05 से कांग्रेस की मेवी, 06 से भाजपा के रामलाल, 07 से कांग्रेस के लीलाराम, 08 से भाजपा के देवाराम गरासिया 09 से भाजपा के रेशमा राम 10 से कांग्रेस की सरमी बाई 11 से भाजपा की मणि बाई 12 से कांग्रेस की नीरज कुंवर 13 से कांग्रेस की मिरकी देवी 14 से भाजपा की गीता कुमारी और 15 से कांग्रेस के ताराराम विजय हुए. 15 सीटों वाली आबूरोड़ पंचायत समिति में 9 सीटे कांग्रेस और 6 भाजपा के खाते में गई.

शिवंगज पंचायत समिति के परिणाम इस प्रकार रहे- वार्ड संख्या 1 से रमेश कुमार भाजपा, 2 से पायल कुमारी कांग्रेस, 3 से ललित कुमार भाजपा, 4 से लीला राम भाजपा, 5 से नेनु भाजपा, 6 से छगन सिंह भाजपा, 7 से जमना कांग्रेस, 8 से ममता देवी कांग्रेस, 9 से मांगीलाल भाजपा, 10 से कानाराम कांग्रेस, 11 से नरेंद्र कुमार कांग्रेस, 12 से कैलाश कुंवर कांग्रेस, 13 से दुर्गा देवी भाजपा, 14 से जेता राम भाजपा, 15 से लासी देवी कांग्रेस विजयी रहे. 15 सीटों में से भाजपा 8 और कांग्रेस 7 सीटों पर विजय हुई

पढ़ेंः पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से गोविंद सिंह डोटासरा उत्साहित...मोदी-शाह, पूनिया और गजेंद्र सिंह शेखावत पर कसे तंज

पिंडवाड़ा पंचायत समिति परिणाम इस प्रकार है- 01 से भाजपा की रेणु वर्मा, 02 से भाजपा के रमेश रावल, 03 से कांग्रेस के दिनेश गरासिया, 04 से भाजपा के देवाराम, 05 से निर्दलीय वीणा देवी, 06 से भाजपा के नितिन बंसल, 07 से भाजपा के पवन अग्रवाल, 08 से काग्रेस की सुनीता देवी, 09 से भाजपा के मोहनलाल, 10 से कांग्रेस बदाराम चौधरी, 11 से निर्दलीय रंजीत कुमार, 12 से बीजेपी की उर्मिला कुमारी, 13 से भाजपा की गुली देवी, 14 से निर्दलीय मन्छिराम, 15 से कांग्रेस की ट्विंकल कुंवर, 16 से भाजपा की संगीता प्रजापत, 17 से भाजपा की रम्बादेवी, 18 से निर्दलीय मेघाराम, 19 से कांग्रेस की चंपा कुमारी, 20 से भाजपा की पिंकी देवी व 21 से भाजपा के पोसाराम विजेता रहे 21 सीटो वाली पिंडवाड़ा पंचायत समिति में 12 सीट भाजपा, 5 कांग्रेस व 4 अन्य के खाते में गई. पांच पंचायत समितियों में चार पर भाजपा का कब्जा एक पर कांग्रेस ने मारी बाजी.

Last Updated :Sep 4, 2021, 10:45 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.