International Yoga Day 2022: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया योगाभ्यास, देखे तस्वीरें...
Published on: Jun 22, 2022, 12:45 AM IST |
Updated on: Jun 22, 2022, 12:45 AM IST
Updated on: Jun 22, 2022, 12:45 AM IST

जयपुर. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने भी अपने योगाभ्यास से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. वसुंधरा राजे ने सिविल लाइंस स्थित अपने निवास पर अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और प्राणायाम समेत कई योगासनों का अभ्यास किया. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करती हैं. राजस्थान में वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री रहते हुए योग के महत्व का विभिन्न योजनाओं के जरिए काफी प्रचार प्रसार भी करवाया और योग को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम करवाएं थे. राजे ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और योग को स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र बताया. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की ओर से सोशल मीडिया में साझा की गई योगाभ्यास की फोटो है आप भी देखिए...
1/ 9

Loading...