कोटा को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए बनाया चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट, तस्वीरों में देखें क्या है खास
कोटा चंबल हेरिटेज रिवरफ्रंट का उद्घाटन 12 सितंबर को होने वाला है. इसके बाद इसे लोगों के लिए खोला जाएगा. रिवरफ्रंट पर कई विशाल स्ट्रक्चर और नमूने स्थापित किए गए हैं. आइए इनपर डालते हैं एक नजर...

1/ 11
कोटा में चंबल नदी पर 1442 करोड़ रुपए की लागत से हेरिटेज रिवरफ्रंट का निर्माण करवाया गया है. इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 12 सितंबर को करने वाले हैं. इसमें कई नायाब नमूने 6 किलोमीटर एरिया में बनाए गए हैं. चंबल माता की 242 फीट ऊंची मूर्ति, सिंगल पत्थर पर बना 1000 टन का नन्दी का स्ट्रक्चर, जवाहरलाल नेहरू का एक बड़ा मुखौटा, जिसकी आंखों से रिवरफ्रंट देख सकते हैं पर्यटक. इसके साथ ही घाट पर राजस्थान के मारवाड़, मेवाड़, ढूंढाड़, बांगड़, बृज, हाड़ौती, किशनगढ़, शेखावटी और गोदवार की स्थापत्य कला और संस्कृति की झलक देखने को भी मिलेगी. चंबल के हेरिटेज रिवरफ्रंट पर क्रोकोडाइल का लोगो बनाया है, जिसे क्रोको नाम दिया है.
Loading...
Loading...
Loading...