Rajasthan BJP के 22 विभागों में संयोजक और सह संयोजकों की नियुक्ति, यहां देखिए पूरी सूची

author img

By

Published : Jan 13, 2022, 9:51 PM IST

Rajasthan BJP

मलमास खत्म होने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (Rajasthan BJP) के 22 विभागों में संयोजकों और सह संयोजकों का मनोनयन किया गया है. पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने 22 विभागों के संयोजक और सह संयोजकों के मनोनयन का आदेश जारी किया है.

जयपुर. मलमास खत्म होने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (Rajasthan BJP) के 22 विभागों में संयोजकों और सह संयोजकों का मनोनयन किया गया है. पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने 22 विभागों के संयोजक और सह संयोजकों के मनोनयन का आदेश जारी किया है.

इस सूची के अनुसार, जिला कार्यालय निर्माण विभाग में विवेक गुप्ता को संयोजक, सतीश सरीन को सहसंयोजक, कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग में दिनेश पोद्दार को संयोजक, प्रदीप सिखवाल को सहसंयोजक, ग्रंथालय, ई-ग्रंथालय, अध्ययन विभाग में अविनाश जोशी को संयोजक, वीरेंद्र शर्मा को सह संयोजक, स्वच्छ भारत विभाग में केके गुप्ता को संयोजक, मनोज शर्मा, अखिलेश पारीक, कंवरलाल मीणा, नारायण डंगोरिया को सह संयोजक, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग में सोनिया रामचंदानी को संयोजक, चारुल अग्रवाल, वनीता जैमन को सह संयोजक, जल प्रबंधन एवं संरक्षण विभाग में रतन सैनी को संयोजक, हरिहर गौतम, कैलाश बैरवा को सहसंयोजक, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में राजेश गुर्जर को संयोजक, गौरव शर्मा, अशोक अग्रवाल को सहसंयोजक, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान में मानसिंह राठौड़ को संयोजक मनोनीत किया गया है.

पढ़ें- Rajasthan BJP Minority Morcha ने 7 संभाग प्रभारियों की घोषणा की, देखिए सूची...

मोतीलाल मीणा, अंबिका प्रकाश पाठक को सह संयोजक, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान में वीरमदेव सिंह जैसास को संयोजक, छगन माहुर, उपेंद्र दवे, पारस जैन, बृजेश शर्मा को सह संयोजक, सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग में वासुदेव देवनानी को संयोजक, स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जोराराम कुमावत को सह संयोजक, पॉलिसी रिसर्च विभाग में सुनील भार्गव को संयोजक, महेंद्र सिंह राव, आशुतोष पंत, केदारलाल मीणा, शैलेंद्र गुर्जर को सह संयोजक मनोनीत किया गया है.

इसी प्रकार मीडिया संपर्क विभाग में आनंद शर्मा को संयोजक, राम प्रकाश चौधरी, अरविंद सिसोदिया को सह संयोजक, राजनीतिक प्रतिपुष्टि विभाग में शैलेंद्र भार्गव को संयोजक, सत्येंद्र गोयल, बृज किशोर उपाध्याय, केसी मीणा को सहसंयोजक, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग में नाहर सिंह जोधा को संयोजक, बंशीलाल खटीक, हेमंत लांबा को सह संयोजक, डॉक्यूमेंटेशन विभाग में राज बहादुर सिंह को संयोजक, विकास शर्मा को सह संयोजक, आपदा राहत एवं सहयोग विभाग में जिनेंद्र शास्त्री को संयोजक, लोकेश चतुर्वेदी, दानाराम चौधरी को सह संयोजक, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग में अशोक सैनी को संयोजक मनोनीत किया गया है.

पढ़ें- राजस्थान भाजपा में संगठन विस्तार का दौर जारी, सभी सातों मोर्चा के प्रभारी घोषित

लोकेश जोशी को सह संयोजक, प्रचार, साहित्य निर्माण विभाग में कमलेश टांक को संयोजक, कमल सिखवाल को सह संयोजक, ट्रस्ट समन्वय विभाग में अरुण अग्रवाल को संयोजक, इंद्रमल सेठिया, सत्यनारायण गुप्ता को सह संयोजक, चुनाव प्रबंधन विभाग में शंकर अग्रवाल को संयोजक, आशीष चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह चौहान, चेतन राजपुरोहित को सह संयोजक, चुनाव आयोग समन्वय विभाग में सुरेंद्र सिंह नरूका को संयोजक, सतीश शर्मा, देवांग चतुर्वेदी को सह संयोजक, कानून एवं विधिक कार्य विभाग में नरेंद्र धाकड़ को संयोजक, सुरेश सैनी और विकास शर्मा को सह संयोजक मनोनीत किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.