अलवर : मतस्य उत्सव के दौरान रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

author img

By

Published : Nov 25, 2019, 4:35 PM IST

अलवर में चार दिवसीय मत्स्य उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. मत्स्य उत्सव के तीसरे दिन रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया.

अलवर. जिले में सोमवार को चार दिवसीय मत्स्य उत्सव के दौरान विवेकानंद स्मारक में चित्रकला, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों ने भाग लिया.

मत्स्य उत्सव में बच्चों ने बनाई रंगोली

बता दें कि चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 32 बच्चों ने हिस्सा लिया. मेहंदी प्रतियोगिता में 30 बच्चों और रंगोली प्रतियोगिता में 14 छात्राओं ने हिस्सा लिया. जिला प्रशासन में पर्यटन विभाग की तरफ से बच्चों को रंगोली के कलर सहित मेहंदी और चित्रकला का सामान भी उपलब्ध करवाया गया. प्रशासन के अधिकारी और परीक्षा कोऑर्डिनेटर डॉ. अनुरीता झा ने बताया की सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है.

यह भी पढे़ं. म्यूजिकल नाइट में अलवर के लोगों ने जमकर लगाए ठुमके, पंजाबी सिंगर 'जसबीर जस्सी' ने की शिरकत

यह प्रतियोगिता शाम तक चली. इस प्रतियोगिता में विजेता प्रथम, द्वितीय और तृतीय छात्रों को जिला प्रशासन के पर्यटन विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया.

Intro:अलवर
अलवर में मत्स्य उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मत्स्य उत्सव के तीसरे दिन अलवर की विवेकानंद स्मारक पर रंगोली मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।


Body:अलवर में चल रहे चार दिवसीय मत्स्य उत्सव के दौरान सोमवार को अलवर के विवेकानंद स्मारक में चित्रकला मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में शहर की स्कूलों की छात्राओं छात्रों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में एक से पांच क्लास के 6 बच्चों ने हिस्सा लिया। तो वही फिर से छह से 10 क्लास तक 9 बच्चों व 12th क्लास तक के 17 बच्चों ने हिस्सा लिया। कुल चित्रकला प्रतियोगिता में 32 बच्चों ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में 30 बच्चों व रंगोली प्रतियोगिता में 14 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला प्रशासन में पर्यटन विभाग की तरफ से बच्चों को रंगोली के कलर सहित मेहंदी के चित्र कला का सामान भी दिया गया था।


Conclusion:प्रशासन के अधिकारी व परीक्षा कोऑर्डिनेटर डॉ अनुरीता झा ने बताया की सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। शाम तक चली इस प्रतियोगिता में विजेता प्रथम द्वितीय व तृतीय छात्रों को जिला प्रशासन में पर्यटन विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया।


बाइट- डॉ अनुरीत झा, प्रतियोगिता कोऑर्डिनेटर
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.